न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 12 नवजात समेत 24 मरीजों की मौत, 70 की हालत नाजुक

महाराष्ट्र के नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 09:55:06

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 12 नवजात समेत 24 मरीजों की मौत, 70 की हालत नाजुक

नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हो गई है। हैरानी वाली बात यह है कि मृतकों में 12 नवजात शिशु शामिल हैं। 500 बेड के सरकारी अस्पताल में 1200 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 70 की हालत नाजुक है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अस्पताल के डीन ने इन मौतों की वजह को दवाओं और अस्पताल कर्मचारियों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में कहा कि अस्पताल में क्या हुआ, इसके बारे में अधिक जानकारी मांगी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। उधर, 24 घंटे में 24 मौतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। विपक्ष ने कहा कि इन मौतों पर ट्रिपल इंजन की सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

24 मरीजों की मौत

जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत के मामले में सरकारी अस्पताल के संस्थापक एसआर वाकोडे ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने यह दावा करके बात टालने की कोशिश की है कि मृतकों में बाह्य रोगी अधिक थे। इस घटना से नांदेड़ समेत पुरे राज्य में सनसनी फैल गई है और इस मामले की त्वरित जांच की मांग की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज के डीन ने क्या कहा

नांदेड के शंकर राव चव्हाण सरकारी अस्पताल के डीन ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हुई 24 मौतों में से 12 वयस्कों की मौत विभिन्न बीमारियों से हुई हैं। इसमें ज्यादातर सांप के काटने के कारण हुई। डीन ने बताया कि 12 शिशुओं में आधा दर्जन लड़की और इतने की लड़के हैं। डीन ने कहा कि अस्पताल में काफी अधिक कर्मचारियों के ट्रांसफर की वजह से हम काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में यह थर्ड लेवल का केयर सेंटर है। यहां दूरदराज से काफी मरीज आते हैं। कुछ दिनों से हमारे यहां रोगियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है लेकिन बजट की समस्या जस की तस बनी रह रही। हमें बजट की कमी से भी जूझना पड़ता है। डीन ने कहा, "एक इंस्टीट्यूट हैफकिन है। हमें उनसे दवाएं खरीदनी थीं लेकिन वह भी नहीं हुआ। लेकिन हमने स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदीं और मरीजों को मुहैया कराईं।"

विपक्ष ने बोला शिंदे सरकार पर हमला

महाराष्ट्र में विपक्ष ने राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार (भाजपा, एकनाथ शिंदे सेना और एनसीपी के अजीत पवार गुट की) को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को अस्पताल का दौरा किया। पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि कुल 24 लोगों की जान चली गई। 70 की हालत अभी भी गंभीर है। चिकित्सा सुविधाओं और कर्मचारियों की कमी है। कई नर्सों का स्थानांतरण कर दिया गया। उनकी जगह कोई और नहीं दिया गया। कई मशीनें काम नहीं कर रही हैं। अस्पताल की क्षमता 500 है लेकिन मरीज 1,200 भर्ती हैं। मैं अजित पवार से (इस बारे में) बात करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से देखना चाहिए और स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।

ट्रिपल इंजन सरकार है मौतों की जिम्मेदार

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार सभी 24 निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार है। उन्हें जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। एनसीपी के प्रवक्ता विकास लवांडे ने कहा कि नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मौतें हुईं, जिनमें 12 नवजात शिशु भी शामिल हैं, जो राज्य सरकार द्वारा दवा की आपूर्ति की कमी के कारण हुई। ऐसी सरकार पर शर्म आती है जो केवल त्योहारों और कार्यक्रमों का विज्ञापन करती है।

राहुल गांधी ने जताया शोक, BJP पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं? भाजपा की नज़र में ग़रीबों की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज