Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षा कवच बनी वैक्सीन, कोरोना हुआ लेकिन अस्पताल नहीं जाना पड़ा

सवा लाख में से 81 हजार पुलिसकर्मियों ने वैक्सीन ली और इनमें से 2035 वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हुए लेकिन किसी को भी इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 5:07:50

कोटा : पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षा कवच बनी वैक्सीन, कोरोना हुआ लेकिन अस्पताल नहीं जाना पड़ा

कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित हो रहा हैं। प्रदेश में वैक्सीन पुलिसकर्मियों के लिए कवच साबित हिया हैं जहां सवा लाख में से 81 हजार पुलिसकर्मियों ने वैक्सीन ली और इनमें से 2035 वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हुए लेकिन किसी को भी इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ा। पिछले वर्ष मात्र 450 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे लेकिन कई को हॉस्पिटल में रहकर इलाज कराना पड़ा था। हालांकि दूसरी लहर के दौरान पांच पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाना पड़ा, जिसमें तीन की मृत्यु हो गई। इनमें दो को किडनी में परेशानी बताई गई।
प्रदेश में सवा लाख पुलिसकर्मी हैं। 96 हजार वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके। 81,103 के पहली और 60,821 के दूसरी डोज लग भी चुकी। परिणाम यह कि खुले में लोगों के बीच रहकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करा रहे 70 हजार जवानों ने अब तक मात्र 2035 ही संक्रमित हुए लेकिन ज्यादातर को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाना पड़ा। कोटा के ट्रैफिक एएसआई दोनों डोज के बाद भी पॉजिटिव, पर 3 दिन में ठीक हुए

कोटा ट्रैफिक पुलिस एएसआई सत्यनारायण ने 7 फरवरी को वैक्सीन की पहली और 9 मार्च को दूसरी डोज ली। 12 अप्रैल को वो चालानी कार्रवाई के दौरान संक्रमित हो गए। 2 दिन सिर दर्द, खांसी और बुखार रहा। 14 अप्रैल को सैंपल कोराना पॉजिटिव पाए गए। सेचुरेशन लेवल 92-93 आ गया था। उन्होंने घर पर रहकर नॉर्मल इलाज लिया। तीसरे दिन से नॉर्मल हो गए और 14 दिन बाद ड्यूटी पर लौट आए।

लोगों के बीच रहते हैं तो मार्च में वैक्सीन ली, फिर कोरोना हुआ पर असर हल्का था

जवाहरनगर थाना प्रभारी अरूण कुमार पुनिया बाेले- थकान हो रही थी तो जांच कराने पहुंच गया। लेकिन तसल्ली थी कि मैंने मार्च में ही वैक्सीन लगवा ली थी। दरअसल 8 अप्रैल को नाइट ड्यूटी करके घर पर आया तो कमजोरी महसूस हुई। कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन लक्षण नहीं थे। फिर भी 14 दिन तक अकेला क्वारेंटाइन रहा और वहां पर बैठकर थाने की मॉनिटरिंग करता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका