Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रशासन भी हो रहा तैयार, मिले 202 नए कोरोना पॉजिटिव

बीते दिन जिले में 202 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। सोमवार को एक्टिव केस बढ़कर 1841 हो गये है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 9:36:29

बाड़मेर : संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रशासन भी हो रहा तैयार, मिले 202 नए कोरोना पॉजिटिव

बाड़मेर जिले में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं हांलाकि प्रशासन बी ही अपनी तैयारी मुस्तैदी के साथ कर रहा हैं। बीते दिन जिले में 202 कोरोना पॉजिटिव सामने आए।सोमवार को एक्टिव केस बढ़कर 1841 हो गये है। 324 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 25 मरीज कोविड केयर सेंटर आईटीआई बाड़मेर, 57 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 50 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। 1385 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। 69 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नये मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 7785 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 95 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 206 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 73 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।
प्रशासन ने हॉस्पिटल में बढ़ते मरीज़ो को देखते हुए हॉस्पिटल परिसर के पास स्थित बालिका छात्रावास और शारदा छात्रावास में बेड लगा दिये है। हॉस्पिटल परिसर के नजदीक होने के कारण डॉक्टर, दवाई, ऑक्सीजन कोविड मरीज़ो को तत्काल मिल सकता है। बालिका छात्रावास में 100 बेड और शारदा छात्रावास में 60-70 मरीज लगा दिए है। बेड लगाने और मरीज़ो को खाना खिलाने के जिम्मा केयर्न वेदांत ने लिया है। राजस्थान में कोरोना : हर तीसरा सैंपल संक्रमित, 16,438 नए मामले, 84 की मौत

कोरोना का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं और ऐसा महसूस हो रहा हैं कि प्रदेश में की गई सख्ती भी नाकाफी हैं क्योंकि कोरोना के हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें सोमवार के आंकड़ों की तो 16,438 नए मामले सामने आए और 84 की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 1.46 लाख से ऊपर चली गई जो कि आज 1.5 लाख को पर कर जाएगी। सबसे ज्यादा मौत 15 मौत जोधपुर में हुई तो वहीँ सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी जयपुर में 2878 सामने आए। सोमवार को पॉजिटिविटी दर 37.11% आई है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले इसी माह 19 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 29.78% आया था। राज्य में कुल 44,295 सैंपल की जांच हुई, जिसमें हर तीसरा नमूना पॉजिटिव आया है। खास बात ये है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, यह रविवार के मुकाबले 35 हजार कम है। वहीं रिकवरी रेट देखें तो 71.68% पर पहुंच गया। राहत की बात ये है कि पूरे राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या 6416 रही।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका