न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पूरी क्षमता से स्कूल खुलने के अगले दिन ही हुआ बंद, 2 छात्र निकले कोरोना संक्रमित, होगी ऑनलाइन पढ़ाई

राजधानी जयपुर का महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल बंद हो गया क्योंकि स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अगले 4 दिनों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई को बंद कर दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 1:20:40

जयपुर : पूरी क्षमता से स्कूल खुलने के अगले दिन ही हुआ बंद, 2 छात्र निकले कोरोना संक्रमित, होगी ऑनलाइन पढ़ाई

त्यौहार के बाद से ही कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है और आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन से राजस्थान में स्कूल 100% क्षमता के साथ खुले हैं। लेकिन इसके 24 घंटे बाद ही राजधानी जयपुर का महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल बंद हो गया क्योंकि स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अगले 4 दिनों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई को बंद कर दिया है। पेरेंट्स में डर का माहौल है। पेरेंट्स का कहना हैं कि सरकार ने जल्दबाजी में 100% क्षमता के साथ स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। जो सरासर गलत है। फिलहाल वैक्सीन छोटे बच्चों को नहीं लगी है। ऐसे में जब तक छोटे बच्चों को वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लग जाती, तब तक पूरी क्षमता के साथ स्कूल नहीं खोले जाने चाहिए।

महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य दामोदर गोयल ने बताया कि कक्षा तीन और छठी में पढ़ने वाले एक ही परिवार के भाई-बहन कोरोना संक्रमित आए हैं। सोमवार रात संक्रमित बच्चों के परिजनों ने ही स्कूल प्रबंधन को उनके पॉजिटिव होने की बात बताई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन अगले 4 दिनों तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। गोयल ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी, ताकि स्कूल के दूसरे बच्चे घर बैठ भी पढ़ सकें।

वहीं अभिभावक एकता संघ के संयोजक मनीष विजयवर्गीय ने ऑनलाइन पढ़ाई सुचारु रखने की बात कही है। विजयवर्गीय ने कहा कि फिलहाल कोरोना खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में जब तक संक्रमण जड़ से खत्म नहीं हो जाता, तब तक स्कूली बच्चों को ऑनलाइन मोड में ही पढ़ाई करवाई जानी चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार ने निजी स्कूलों को फायदा देने के लिए आनन-फानन में 100% क्षमता के साथ स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, जो गलत है। राजस्थान अभिभावक एकता संघ इसका पुरजोर विरोध करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट