न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : बेकाबू हो रहे हालात, 198 नए संक्रमितो के साथ हुई 2 की मौत, कुल आंकड़ा पहुंचा 14119

बुधवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 198 नए मरीज मिले हैं। सरकारी दावे के अनुसार आज भी संक्रमण के कारण 2 मरीज की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 May 2021 12:34:52

नागौर : बेकाबू हो रहे हालात, 198 नए संक्रमितो के साथ हुई 2 की मौत, कुल आंकड़ा पहुंचा 14119

कोरोना अपनी रफ़्तार पकड़ रही हैं और हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। बुधवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 198 नए मरीज मिले हैं। सरकारी दावे के अनुसार आज भी संक्रमण के कारण 2 मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना के चलते हुई मौतों का आंकड़ा 130 तक पहुंच गया है। जबकि एक्टिव संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 1622 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 14119 तक पहुंच चुका है, तो वहीं 12367 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान नई गाइड़लाइन के तहत प्रशासन ने जिले भर में कार्रवाई करते हुए अब तक 457 लोगों को पकड़कर संस्थागत क्वारेंटाइन किया है। नागौर में 89, जायल में 68, मेड़तासिटी में 29, डेगाना में 76, डीडवाना में 54, मकराना में 44 और कुचामन में 59 लोगों सहित कुल 457 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया है । इन लोगों की RTPCR रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही इन्हे छोड़ा जाएगा।

राजस्थान : 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर, 154 रोगियों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर जारी हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। लेकिन बीते दिन बुधवार के आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान के लिए सुखद खबर हैं क्योंकि नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही हैं। 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर हो गए हैं। हालांकि मौतों को लेकर चिंता बनी हुई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले के आंकड़े 154 से एक अधिक 155 दर्ज किया गया है। इधर सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 17 अप्रैल तक 'महामारी रेड अलर्ट जन पखवाड़ा' घोषित किया गया है। वहीं अन्य पाबंदियां भी जारी है।

Corona India: 24 घंटे में 4000 के करीब मौत; मिले 4.12 लाख नए मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 3,979 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देशभर में 4,12,373 पॉजिटिव मिले हैं। यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,010 से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,64,862 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल