Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : संक्रमण पर दिख रहा पुलिस की सख्ती का असर, 193 वाहन सीज, कटा 1094 का चालान

जिलेभर में मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन सहित ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करने पर 1094 लाेगाें के चालान काटे गए। वहीं, 193 वाहन सीज किए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 1:06:42

अलवर : संक्रमण पर दिख रहा पुलिस की सख्ती का असर, 193 वाहन सीज, कटा 1094 का चालान

अलवर शहर में गुरुवार को 151 पॉजिटिव आए हैं। इस घटते संक्रमण का कारण पुलिस की सख्ती भी हैं। एसपी मुख्यालय सरिता सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से अलवर शहर सहित जिलेभर में लॉकडाउन व काेराेना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लाेगाें के खिलाफ गुरुवार काे भी कार्रवाई जारी रही। जिलेभर में मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन सहित ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करने पर 1094 लाेगाें के चालान काटे गए। वहीं, 193 वाहन सीज किए गए। नगर परिषद की टीम ने गुरुवार काे काेराेना गाइड-लाइन की पालना नहीं करने वाले 6 लाेगाें से 2600 रुपए जुर्माना वसूला है। यह जानकारी नगर परिषद आयुक्त साेहन सिंह नरूका ने दी।
करीब 25 दिनों के बाद अलवर शहर में 24 घंटे में 200 से कम पॉजिटिव आए। 19 अप्रैल से अलवर शहर में कोई दिन ऐसा नहीं गया जब 200 से कम मरीज आए हों। इन 25 दिनों में ज्यादातर 300 के आसपास पॉजिटिव आए। कई बार तो एक ही दिन में अकेले अलवर शहर में 400 से अधिक कोरोना संक्रमित आए हैं। लेकिन, अब अलवर शहर जैसी कोरोना की रफ्तार गांवों में है। वहां सैंपल की जांच भी कम होती है। फिर भी संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। यही नहीं बड़ी संख्या में गांव के लोग कोरोना की जांच ही नहीं कराते हैं। इस कारण गांवों में संक्रमण अधिक होने का अनुमान है। अलवर जिले में गुरुवार को 600 मरीज रिकवर हो गए। रिकवर होने की रफ्तार भी कभी घट जाती है तो कभी बढ़ जाती है। असल में जब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं होगी तब तक संक्रमण कम नहीं हो सकता। अभी ज्यादा पॉजिटिव आते हैं। इस कारण कई बार रिकवर भी अधिक होते हैं। अब भी जिले में 10265 एक्टिव केस हैं जिसमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 691, आइसीयू में 193 और वेंटिलेटर पर 89 है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका