Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : संक्रमितों के मुकाबले 133 फीसदी हुए ठीक, 1670 हो गई एक्टिव केस की संख्या

बीते दिन टोंक जिले में 189 नए पॉजिटिव केस सामने आए और एक ही दिन में 252 लोग रिकवर भी हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 11:55:50

टोंक : संक्रमितों के मुकाबले 133 फीसदी हुए ठीक, 1670 हो गई एक्टिव केस की संख्या

जिले में कोरोना को लेकर सुखद खबर हैं क्योंकि जिस गति से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं उससे तेज रिकवर हो रहे हैं। बीते दिन टोंक जिले में 189 नए पॉजिटिव केस सामने आए और एक ही दिन में 252 लोग रिकवर भी हो गए। टोंक शहर में 68, देवली 11, उनियारा 6, निवाई 50, मालपुरा 22, टोंक ग्रामीण 18 एवं टोडारायसिह में 14 पॉजिटिव केस आए सामने आए है। इसी के साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या 1670 हो गई है। जिले में 1028 सेंपल मंगलवार को लिए गए, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी हैं।
वर्तमान में कोरोना संक्रमण के अस्पतालों में 106 मरीज भर्ती हैं। इसमें 32 के ऑक्सीजन लगी हुई है तथा 4 आईसीयू में भर्ती हैं। चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को एक मौत की पुष्टि की है। डिप्टी सीएमएचओ मेहबूब खान ने बताया कि पिछले 5 दिनों में 1003 मरीज रिकवर हुए हैं। जबकि 837 केस पॉजिटिव मरीजों के सामने आए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 252 मरीज रिकवर हुए हैं। टोटल रिकवर 5399 हो चुके हैं। राजस्थान में कोरोना : मिले 16,974 नए संक्रमित, ठीक हुए 14 हजार मरीज, 154 की मौत

प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। हांलाकि बीते दिन आए आंकड़ों से राहत मिली हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 99,418 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 16,974 संक्रमित मिले हैं। जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो आज रिकवरी मरीजों की संख्या में भी सोमवार की तुलना में 18% की बढ़ोतरी हुई है। आज राज्य में 14,146 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, लेकिन एक्टिव केसों की संख्या में अब भी बढ़ोतरी जारी है, आज राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 1.97 लाख के पार पहुंच गए। राज्य की पूरी रिपोर्ट देखे तो अब तक कोरोना से 6.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 4866 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं सैंपल की जांच के मामले में आज नया रिकॉर्ड बना है। आज एक दिन में रिकॉर्ड 99,418 सैंपल जांच किए है, जबकि इससे पहले 27 अप्रैल को रिकॉर्ड 89,693 सैंपल की जांच एक दिन में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका