Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : सामने आए बेकाबू कोरोना के 17,987 नए मामले, 160 ने गंवाई अपनी जान, आने लगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

बीते 24 घंटे में 17,987 नये केस मिले हैं, जबकि 160 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ 17,667 लोग रिकवर भी हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 May 2021 12:06:14

राजस्थान : सामने आए बेकाबू कोरोना के 17,987 नए मामले, 160 ने गंवाई अपनी जान, आने लगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

राजस्थान में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही हैं जहां संक्रमितो का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। बीते 24 घंटे में 17,987 नये केस मिले हैं, जबकि 160 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ 17,667 लोग रिकवर भी हुए हैं। राजधानी जयपुर की बात करें तो शनिवार को भी जयपुर में 4,202 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि रिकॉर्ड 53 लोगों की मौत हुई है। यानी जयपुर में हर 30 मिनट में एक व्यक्ति इस बीमारी से मरा है। लोगों को अस्पताल में बेड्स लेने, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
शनिवार को भी राज्य में इधर रिकवरी बढ़ने से 14 जिलों में एक्टिव केसों की संख्या में कमी आई है। इधर राहत की एक खबर ये है कि ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे प्रदेश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आने से कुछ राहत मिलेगी। रूस से प्रदेश में 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदेश में आए हैं और 1150 कंसंस्ट्रेटर 16 मई तक जयपुर आने की संभावना है। राज्य और देश के अन्य शहरों में बढ़ते कोरोना केसों और बिगड़ी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशव्यापी सम्पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश केन्द्र सरकार से की है।

राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखें तो अब तक 7 लाख 38 हजार 786 केस मिल चुके हैं, जबकि 5506 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर पिछले कुछ दिनों से रिकवर मरीजों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में भी सुधार आने लगा है। राज्य में मौजूदा समय में रिकवरी रेट 72.30% पर पहुंच गई है। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा रही। कुल 77,786 सैंपल जांच किए गए। भारत में कोरोना : लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4,091 की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिन से लगातार 4 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते दिन की बात करे तो देश में 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को पहली बार देश में 4 हजार 233 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब तक 2.22 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 1.83 करोड़ है। पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले मरीजों के बाद देश में अबतक 2.42 लाख लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका