न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : कोरोना ने लिया विकराल रूप, जिले में मिले 178 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12670

बुधवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 178 नए मरीज मिले हैं। चिंता की बात यह है कि आज भी संक्रमण के कारण 1 मरीज की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 10:26:38

नागौर : कोरोना ने लिया विकराल रूप, जिले में मिले 178 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12670

नागौर जिले में कोरोना ने विकराल रूप ले लिया और हालत बेकाबू होते जा रहे हैं।बुधवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 178 नए मरीज मिले हैं। चिंता की बात यह है कि आज भी संक्रमण के कारण 1 मरीज की मौत हुई है। पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में 4 मौतें हुई थीं और 117 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन 2021 में अप्रैल महीने के 27 दिन में ही मौतों का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया। जबकि एक्टिव संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 1192 तक पहुंच गई। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 12670 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 119 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 11359 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

एसपी श्वेता धनखड़ ने मंगलवार को आकशवाणी के माध्यम से जिले की जनता से जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लगाए गए लॉकडाउन की पालना की अपील की। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण राज्य सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लॉकडाउन लगाया है। इसके बावजूद प्रशासन अभी तक इसकी सख्ती से पालना करवाने में फेल हो रहा है। एक दिन पहले जिले की बॉर्डर पर जो सख्ती दिखाई दे रही थी वो मंगलवार को देखने को बिल्कुल नहीं मिली। अजमेर-नागौर बॉर्डर के बाढ़ीघाटी नाके पर आम दिनों की तरह ही सभी वाहन आते-जाते दिखाई दिए। वहीं सुबह के समय बाजारों में भीड़ देखकर ऐसा लगता है कि लोगों में कोरोना का कोई डर ही नहीं है।

राजस्थान में कोरोना : पहली बार 100 से ज्यादा मौतें, मिले 16,089 नए संक्रमित

राजस्थान में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो 16,089 नए संक्रमित मिले और 121 लोगों ने दम तोड़ दिया। अप्रैल कोरोना संक्रमण के नजरिए से सबसे खतरनाक साबित होता दिख रहा है। राज्य में अप्रैल के 27 दिनों में नए संक्रमितों की संख्या 2.13 लाख के पार पहुंच गई। एक अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक पहले एक लाख पॉजिटिव केस आए, लेकिन दूसरे एक लाख की संख्या इससे महज 7 दिन में ही क्रॉस हो गई। जबकि बीते 27 दिन के अंदर 988 लोगों की मौत हुई है। तमाम बुरी खबरों के बीच राहत की भी एक खबर है। राज्य में मंगलवार को कुल 7426 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 70.93% दर्ज किया गया। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 17.93% दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल