Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : नीचे की ओर आने लगा संक्रमण का ग्राफ, एक ही दिन में ठीक हुए 789 लोग, 13 रोगियों की मौत

रविवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 789 रोगी रिकवर यानी कोरोना मुक्त हुए। ये इस महीने का सर्वाधिक रोगियों के स्वस्थ होने का रिकॉर्ड है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 11:35:19

श्रीगंगानगर : नीचे की ओर आने लगा संक्रमण का ग्राफ, एक ही दिन में ठीक हुए 789 लोग, 13 रोगियों की मौत

काेराेना के बढ़ते संक्रमण के बीच रविवार काे थाेड़ी राहत महसूस हुई। जिले में संक्रमण का ग्राफ नीचे की ओर आने लगा है। रविवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 789 रोगी रिकवर यानी कोरोना मुक्त हुए। ये इस महीने का सर्वाधिक रोगियों के स्वस्थ होने का रिकॉर्ड है। इससे एक्टिव रोगियों की संख्या भी कम हुई है। जो अब 5673 रह गई है। रविवार को जिले में 175 नए राेगी मिले और 13 रोगियों की मौत हो गई।

रविवार को 789 राेगी रिकवर होने के बाद संख्या बढ़कर 2413 तक पहुंच गई। अब रिकवरी का औसत 150 रोगी प्रतिदिन हो गया है। जिले में मई महीने में 5963 रोगी मिल चुके हैं। अब तक 181 की मौत हो चुकी है। एक मई से 16 तक जिले में 17261 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिए गए। इसमें से 5963 संक्रमित मिले। इस हिसाब से पॉजिटिविटी रेट 34 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। तीन सैंपलों मेंं से एक की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। जिले में 1 मई से 15 मई तक 1624 कोरोना रोगी रिकवर हुए थे। यानी एक दिन में औसतन 108 रोगी रिकवर हुए।

रिकवरी प्रतिशत 63.31 प्रतिशत है। जिला अस्पताल में 249 कोरोना रोगी भर्ती थे। इसमें से 168 ऑक्सीजन पर थे। जिले के 14 कोविड अस्पतालों में कोविड के इलाज के लिए उपलब्ध 553 बेड पर 459 रोगी रविवार शाम तक भर्ती हैं। इसमें से ऑक्सीजन की सुविधा युक्त सभी 348 बेड फुल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी चूनावढ़, घड़साना, श्रीकरणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, सादुलशहर, सूरतगढ़ में काेई रोगी भर्ती नहीं हैं।
राजस्थान में कोरोना : 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट, 24,440 मरीज हुए रिकवर

रविवार राजस्थान के लिए सुखद खबर लेकर आया जिसमें 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट गिरते हुए 10,290 नए संक्रमित मिले जबकि 24,440 मरीज रिकवर हो गए। हांलाकि मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं और बीते दिन 156 मरीजों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से नीचे रही। रिकवर मरीजों की संख्या अब तक के कोरोनाकाल में एक दिन में हुई रिकवरी में सबसे ज्यादा है। बड़ी संख्या में रिकवरी होने के कारण राज्य में एक बार फिर एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से नीचे हो गई। प्रदेश में कोरोना की स्थिति देखे तो अब तक कुल 8 लाख 59 हजार 669 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है, जबकि 6 लाख 58 हजार 510 रिकवर हो गए। वहीं 6777 लोगों की इस बीमारी से अब तक मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना : घट रहे है मामले लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक; गई 4095 मरीजों की जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब कम होते दिखाई दे रहा है। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 2 लाख 81 हजार 683 रहा और 3 लाख 78 हजार 388 लोगों ने कोरोना को मात भी दी लेकिन इस दौरान 4,092 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी आई है। यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। फिलहाल देश में 35 लाख 12 हजार 660 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका