न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : तीन दिन बाद फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सामने आए 174 नए केस

तीन दिन बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को 174 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मई के 3 दिनों में 452 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 May 2021 11:53:53

टोंक : तीन दिन बाद फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सामने आए 174 नए केस

मार्च के बाद संक्रमण ने भयावह रूप ले लिया है। जिसका सिलसिला आज भी जारी रहा। हालांकि चिकित्सा विभाग ने सोमवार को एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है। लेकिन जिले में कोरोना संक्रमण के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। तीन दिन बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को 174 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मई के 3 दिनों में 452 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिले में सबसे अधिक केस टोंक शहर में आ रहे हैं। सोमवार को भी टोंक शहर में 64 केस सामने आए। रिकवर होने वालों की संख्या पिछले 2 दिनों से आज कम रही। सोमवार को 138 मरीज रिकवर हुए।

गत वर्ष अप्रैल से दिसम्बर तक कोरोना पॉजिटिव 3728 केस सामने आए थे। लेकिन इस वर्ष 2021 में अब तक 3105 केस हो गए हैं। वर्तमान में 1734 एक्टिव केस मौजूद है। इस में से 1659 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 5147 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना : मिले 17,296 नए संक्रमित और गई 154 की जान, 11,949 पीड़ित हुए स्वस्थ

कोरोना का कहर राजस्थान की जनता को सता रहा हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे गई संक्रमण की डर में भी इजाफा होता जा रहा हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में कुल 17,296 नए संक्रमित मिले है, जबकि 154 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में कोरोना के केस रविवार की तुलना में भले ही 1002 कम आए हो, लेकिन इसके पीछे कारण सैंपल की जांच कम है। प्रदेश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में एक लाख 94,371 एक्टिव केस हैं। इसी बीच, 24 घंटे में 17,296 संक्रमित मिले और 154 की मौत हो गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख 51 हजार 247 हो गई। कुल मृतकों का आंकड़ा 4712 है। उपचार के बाद 11,949 पीड़ित सोमवार को स्वस्थ हो गए।

Corona India: कोरोना से राहत के संकेत, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में आई कमी

अप्रैल में तेजी से बढ़ते कोरोना के कदम अब मई में थमने लगे है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में रोजाना मिलने वाले मरीजों में या तो गिरावट आई है या फिर इनमें स्थिरता आ गई है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3.55 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। 30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। पूरे हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस हफ्ते मौतों की संख्या में 41% का इजाफा दर्ज हुआ है। हालात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है। यहां सोमवार को 448 लोगों ने जान गंवा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए