न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : हर गुजरते दिन के साथ हालात हो रहे खराब, मिले 167 नए पॉजिटिव, 1 की मौत

बुधवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 167 नए मरीज मिले हैं। आज भी संक्रमण के कारण 1 मरीज की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 10:18:55

नागौर : हर गुजरते दिन के साथ हालात हो रहे खराब, मिले 167 नए पॉजिटिव, 1 की मौत

हर गुजरते दिन के साथ कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा हैं और हालात खराब होते जा रहे हैं। बुधवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 167 नए मरीज मिले हैं। आज भी संक्रमण के कारण 1 मरीज की मौत हुई है। इस साल अप्रैल महीने के 28 दिन में मौतों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। जबकि एक्टिव संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 1210 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 12837 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 120 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 11507 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी रिकॉर्ड 1210 तक पहुंच गई है। इनमें से 182 मरीज नागौर जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। इसके अलावा नागौर क्षेत्र में 59 पॉजिटिव, डेगाना क्षेत्र में 170 पॉजिटिव, मूंडवा क्षेत्र में 61 पॉजिटिव, डीडवाना क्षेत्र में 178 पॉजिटिव, जायल क्षेत्र में 87 पॉजिटिव, कुचामन क्षेत्र में 105 पॉजिटिव, लाडनू क्षेत्र में 107 पॉजिटिव, मकराना क्षेत्र में 53 पॉजिटिव, मेड़ता क्षेत्र में 28 पॉजिटिव, परबतसर क्षेत्र में 35 पॉजिटिव व रियां क्षेत्र में 37 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। 25 मरीजों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर डीडवाना, 36 मरीजों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर कुचामन, 3 मरीजों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर महादेव हॉस्पिटल नागौर, 6 मरीजों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर श्रीराम मंगलम हॉस्पिटल लाडनू, 20 मरीजों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर सूफ़िया हॉस्पिटल बासनी व 3 मरीजों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर मकराना में रखा गया है। इसके अलावा भी 8 मरीजों को कोविड केयर सेंटर भास्कर हॉस्पिटल नागौर, 4 मरीजों को देवनारायण हॉस्टल मेड़ता, 1 मरीज को कस्तूरबा छात्रावास परबतसर व 2 मरीजों को माहेश्वरी धर्मशाला मकराना में रखकर इलाज किया जा रहा है।

राजस्थान में कोरोना : मिले कोरोना के 16,613 नए रिकॉर्ड मामले, 120 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें पिछले 24 घंटों की तो राजस्थान में 16,613 नये केस मिले, जबकि 120 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि प्रदेश में धीरे-धीरे रिकवरी रेट का ग्राफ बढ़ने लगा है। आज 8303 संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए हैं। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह के अंदर कोरोना संक्रमण की पॉजीटिविटी रेट में 7 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। एक्सपर्ट की मानें तो मौजूदा समय में 80 हजार के लगभग टेस्टिंग हो रही है और अगर टेस्ट ज्यादा हुए तो केसों की संख्या में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं सरकार ने सांस में तकलीफ वाले लोगों से प्रोनिंग करने के लिए कहा है, ताकि ऑक्सीजन लेवल को गिरने से रोका जा सके।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.80 लाख नए मरीज मिले, 3646 की मौत

देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केस के बीच राहत की खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल