Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : संक्रमण दर बनी सबसे बड़ा खतरा, मिले 16487 नए संक्रमित, 160 ने गंवाई अपनी जान

कोरोना की दूसरी लहर का कहर ऐसे समझ सकते हैं कि प्रदेश की संक्रमण दर सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। प्रदेश में सोमवार को 41169 सैंपल लिए गए और 16487 पॉजिटिव मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 10:34:46

राजस्थान : संक्रमण दर बनी सबसे बड़ा खतरा, मिले 16487 नए संक्रमित, 160 ने गंवाई अपनी जान

कोरोना की दूसरी लहर का कहर ऐसे समझ सकते हैं कि प्रदेश की संक्रमण दर सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। प्रदेश में सोमवार को 41169 सैंपल लिए गए और 16487 पॉजिटिव मिले। यानी संक्रमण दर 40.04% पर पहुंच गई, जो देश में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर 31.95% के साथ कर्नाटक है। यूपी जैसे सबसे बड़े राज्य की पाॅजिटिव दर 10.07% है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सोमवार को 16,487 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए, जबकि 160 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जयपुर में 61 और जोधपुर में 20 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजधानी में करीब एक सप्ताह बाद रिकवरी केसों में भी गिरावट आई। आज महज 13499 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। इससे पहले रोजाना करीब 17 हजार मरीज रिकवर हो रहे थे। राजस्थान में अब तक कुल 7.73 लाख मरीज हो गए है। इनमें 5.64 लाख रिकवर हो गए है। अब प्रदेश में 203017 एक्टिव केस है।

बात जयपुर की करें तो यहां सोमवार को 2918 पॉजिटिव केस सामने आए। 61 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2893 लोग रिकवर हो गए। इसी तरह जोधपुर में 1915 नए केस मिले। 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1871 लोग रिकवर हुए। उदयपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 1014 नए संक्रमित केस सामने आए। 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 977 लोग रिकवर हो गए। इसी तरह, अलवर में 906 केस सामने आए। 3 लोगों की मौत हुई और 809 रिकवर हुए। 1000 से नीचे एक्टिव रोगी सिर्फ एक जिले बांसवाड़ा में हैं। वहां 750 एक्टिव केस हैं।
गृह विभाग ने जारी किए आदेश, एक लाख रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा

प्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए शादी समारोह के आयोजनों की सूचना नहीं देने पर या फिर शादी समारोह में 11 से ज्यादा मेहमानों के इकट्‌ठा होने पर एक लाख रूपए का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया है। आदेशों में कहा गया है कि 10 मई से 31 मई 2021 की अवधि में यदि किसी शादी समारोह के आयोजन की सूचना DOIT के अधिकृत पोर्टल पर नहीं देता है या फिर सामाजिक दूरी नहीं बनाता है। शादी समारोह के आयोजन में बैंड बाजा या हलवाई शामिल किया जाता है। फेस मास्क या फेस कवर नहीं लगाए पाया जाता है। बारात के आगमन में बस, ऑटो, टैंपो या फिर ट्रेक्टर जीप का उपयोग करता है। उसकी वीडियोग्राफी एसडीएम से नहीं करवाता है या फिर सामूहिक भोज का आयोजन करता है। तब एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। भारत में कोरोना : 62 दिन में पहली बार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ थमी है। सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। डिस्चार्ज होने वालों में महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली के 74% मरीज है। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 टीके की 17.26 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका