Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा : रविवार को प्रदेश में मिले 164 नए संक्रमित, 12 जुलाई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू

सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2100 से कम पहुंच गई है। प्रदेश में अभी 2087 एक्टिव केस हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Jul 2021 11:56:04

गोवा : रविवार को प्रदेश में मिले 164 नए संक्रमित, 12 जुलाई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू

बीते दिन रविवार को प्रदेश में 164 संक्रमित मिले हैं। वहीं चार मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा कल 202 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2100 से कम पहुंच गई है। प्रदेश में अभी 2087 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 67 हजार 436 हो गई है। इनमें से एक लाख 62 हजार 276 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 2087 लोगों की जान जा चुकी है।
गोवा सरकार ने कोविड-19 के प्रसार पर रोक लगाने के लिए रविवार को वर्तमान में जारी राज्यस्तरीय कर्फ्यू 12 जुलाई तक बढ़ा दिया, लेकिन सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाहों और अन्य सभाओं में 100 लोगों के शामिल होने या स्थल क्षमता के 50 प्रतिशत तक की अनुमति दी। हालांकि, राज्य में कसीनो 12 जुलाई तक बंद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ अनुमति है।

अधिसूचना में कहा गया है कि कर्फ्यू अवधि के दौरान इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम, कम्युनिटी हॉल या इसी तरह के स्थान, रिवर क्रूज़, वाटर-पार्क, एंटरटेनमेंट पार्क, जिम, स्पा, मसाज पार्लर, सिनेमा हॉल, थिएटर और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं को छोड़कर, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान भी छात्रों के लिए बंद रहेंगे। बीते दिन देश के 19 राज्यों में 10 से भी कम मौतें, गई 725 की जान

देश में रविवार को 40,111 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,322 लोग ठीक हुए और 725 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी। बीते दिन हुई मौतों का आंकड़ा 88 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 लोगों की मौत हुई थी। राहत की एक बात यह भी रही कि रविवार को देश में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 से भी कम लोगों की जान गई। यानी यहां मौतों का आंकड़ा दहाई से भी कम रहा। वहीं, 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के चलते एक भी मौत नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology