न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 8 लाख से ज्यादा हुए कुल संक्रमित, मिले 16384 नए मामले, 164 ने गंवाई जान

बीते दिन बुधवार की बात करें तो 164 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं और 16,384 नए केस सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद राजस्थान में 8 लाख से ज्यादा कुल संक्रमित हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 May 2021 9:04:01

राजस्थान : 8 लाख से ज्यादा हुए कुल संक्रमित, मिले 16384 नए मामले, 164 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना अपना कहर बरसाते हुए हर दिन मौतों का रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते दिन बुधवार की बात करें तो 164 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं और 16,384 नए केस सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद राजस्थान में 8 लाख से ज्यादा कुल संक्रमित हो गए। छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान 10वां राज्य बन गया। बीते 6 दिन के अंदर राज्य में कोरोना के एक लाख नए मरीज सामने आए है। जिलेवार पॉजिटिविटी रेट देखें तो बुधवार को 18 जिले ऐसे रहे जहां संक्रमण की दर 20 फीसदी से ऊपर रही। सबसे ज्यादा संक्रमण दर अलवर में 34 फीसदी दर्ज हुई, जबकि सबसे कम जालौर में 2 फीसदी। जालौर में आज 1932 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 38 ही पॉजिटिव निकले।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखें तो बीते 24 घंटे में राज्य में 16,384 नए केस मिले हैं, जबकि 164 लोगों की मौत हो गई। वहीं कोरोना से 12,840 लोग रिकवर भी हुए है। हालांकि बुधवार को सैंपलिंग की संख्या मंगलवार की तुलना में कम रही। आज कुल 77032 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16,384 पॉजिटिव मिले है। इस कारण पॉजिटिविटी रेट 21.26% रही। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस 3214 जयपुर में मिले है। इसी तरह जोधपुर में 1260, अलवर में 1214, कोटा 950, उदयपुर 907 और चूरू में 715 केस आए है।

जयपुर में एक्टिव केस 50 हजार के पार, रेमडेसिविर की कालाबाजारी रोकने के लिए निकाला नया रास्ता

राजधानी जयपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। यहां आज एक्टिव केसों की संख्या 50,026 पर पहुंच गई। जयपुर में आज कोरोना से 58 लोगों की जान भी चली गई। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों में बेड्स की किल्लत अभी भी बनी हुई है। इधर अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं में शुमार रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने नया रास्ता निकाला है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज के परिजन के हस्ताक्षर रिकॉर्ड में दर्ज करवाने होंगे और खाली शीशी मेडिकल स्टोर में जमा करवानी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल