न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : 73 दिन बाद दो पर आया कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा, सभी जिलों में 500 से कम सक्रिय केस

गुरुवार को प्रदेश में 73 दिनों बाद सिर्फ दो संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 12:05:53

हिमाचल : 73 दिन बाद दो पर आया कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा, सभी जिलों में 500 से कम सक्रिय केस

कोरोना की दूसरी लहर ने कई लोगों की जान ली हैं जिनमें अब कमी आने लगी हैं। अब संक्रमण के साथ मौतों का आंकड़ा भी कम हो गया हैं। गुरुवार को प्रदेश में 73 दिनों बाद सिर्फ दो संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया। गुरुवार को 161 नए संक्रमित सामने आए। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 322 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2123 रह गए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 201210 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 195611 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3447 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 11204 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं।

गुरुवार को मिले आंकड़ो में कांगड़ा जिले में 70 दिन बाद कोई किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को मंडी और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 160 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में 29, कुल्लू 24, कांगड़ा 20, मंडी 17, हमीरपुर 16, शिमला 13, सिरमौर नौ, बिलासपुर नौ, सोलन नौ, ऊना सात, किन्नौर चार और लाहौल-स्पीति में तीन नए मामले हैं।

देश में आज 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा

देश में गुरुवार को कोरोना के 51,659 संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही भारत में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,01,33,851 हो गई है। इस दौरान 64,369 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1328 लोगों की जान भी गई। बीते दिन हुई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 3,93,342 हो गई है। अब तक 2,91,21,035 कोरोना से ठीक हो चुके है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,07,638 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। फिलहाल देश में 6।07 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा करीब 85 दिनों बाद 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद