न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : 148 नए मामलों के साथ एक्टिव केस हुए 1372, 3 लोगों ने गंवाई अपनी जान

मंगलवार को 148 नए केस सामने आए। वहीं लगातार दूसरे दिन 3 लोगों की मौत भी हुई। जबकि 77 लोग ठीक भी हुए हैं। इन आंकड़ों के बाद जिले में 1372 एक्टिव केस हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 12:22:49

भरतपुर : 148 नए मामलों के साथ एक्टिव केस हुए 1372, 3 लोगों ने गंवाई अपनी जान

कोरोना की दूसरी लहर में लगातार मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या स्थिर हैं। ऐसे में एक्टिव केस का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। मंगलवार को 148 नए केस सामने आए। वहीं लगातार दूसरे दिन 3 लोगों की मौत भी हुई। जबकि 77 लोग ठीक भी हुए हैं। इन आंकड़ों के बाद जिले में 1372 एक्टिव केस हो गए हैं। भरतपुर जिले में अभी भी रोजाना औसत 117 नए केस सामने आ रहे हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि पिछले 7 दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले सप्ताह जहां 494 लोग ठीक हुए थे, वहीं इस सप्ताह 511 लोग ठीक हुए हैं। आरबीएम में देर रात तक 30 सामान्य बेड ही खाली थे।

अगर पिछले 15 दिन की बात करें तो 1764 लोग संक्रमित हुए, वहीं 1034 ही लोग ठीक हो पाए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो 20 अप्रैल से 4 मई तक 15 दिन में 1764 लोग संक्रमित हुए। इस पखवाड़े में 35625 सैंपल लिए गए थे। इनमें पॉजिटिविटी की दर 4.95% हैं, जबकि कुल पॉजिटिविटी रेट 4.15% ही है।

राजस्थान में कोरोना : मिले 16,974 नए संक्रमित, ठीक हुए 14 हजार मरीज, 154 की मौत

प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। हांलाकि बीते दिन आए आंकड़ों से राहत मिली हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 99,418 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 16,974 संक्रमित मिले हैं। जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो आज रिकवरी मरीजों की संख्या में भी सोमवार की तुलना में 18% की बढ़ोतरी हुई है। आज राज्य में 14,146 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, लेकिन एक्टिव केसों की संख्या में अब भी बढ़ोतरी जारी है, आज राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 1.97 लाख के पार पहुंच गए। राज्य की पूरी रिपोर्ट देखे तो अब तक कोरोना से 6.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 4866 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं सैंपल की जांच के मामले में आज नया रिकॉर्ड बना है। आज एक दिन में रिकॉर्ड 99,418 सैंपल जांच किए है, जबकि इससे पहले 27 अप्रैल को रिकॉर्ड 89,693 सैंपल की जांच एक दिन में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत