न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बद से बदतर हुए कोरोना के हालात, 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले, 1 लाख के पार हुए एक्टिव केस

बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 9:17:15

राजस्थान में बद से बदतर हुए कोरोना के हालात, 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले, 1 लाख के पार हुए एक्टिव केस

कोरोना के हालात नियंत्रण से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका हैं। इन बढ़ते आंकड़ों की वजह से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की भी किल्लत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को राज्य में कुल 58,635 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर चौथा सैंपल पॉजिटिव आया। राज्य में बुधवार की तुलना में गुरुवार को संक्रमण की दर 18 फीसदी से बढ़कर 24.67 पर पहुंच गई। वहीं पूरे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 7,157 पर पहुंच गई। जिलेवार कोरोना की बात करें तो गुरुवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस जयपुर में 2317 मिले हैं, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद जोधपुर में 1921, उदयपुर में 1215 और कोटा में 1126 नए केस मिले हैं। पूरे राज्य (33 जिलों) में से झुंझुनूं और प्रतापगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां गुरुवार को कोरोना के 100 से कम केस मिले हैं।

केंद्र से ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने की मांग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद माना है कि आगामी 30 अप्रैल तक का समय राज्य के लिए बहुत मुश्किलों भरा है। इसलिए उन्होंने राज्य के सभी सांसदों से अपील की है कि वे केंद्र सरकार के सामने ऑक्सीजन और दवाइयों के मामले में राजस्थान की बात गंभीरता से रखें। वर्तमान में केंद्र सरकार से राज्य को 125 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 200 मीट्रिक टन का काेटा निर्धारित करने की मांग की है। इधर भिवाड़ी प्लांट से भी बुधवार को राज्य को लगभग 8 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कम आने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने नाराजगी जताते हुए केंद्र से पूरा कोटा (65 मीट्रिक टन) तरल ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने जो रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा राज्यों का निर्धारित किया है। उसको लेकर भी राजनेताओं में नाराजगी है। केंद्र सरकार ने राजस्थान को 30 अप्रैल तक 26 हजार 500 इंजेक्शन की खेप देने का कोटा तय किया है।

जयपुर में सैनिटाइजेशन फिर से शुरू

जयपुर में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर सड़कों व सार्वजनिक जगहों पर सैनिटाइजेशन का काम शुरू करवा दिया है। शहर में जगह-जगह फायर फाइटिंग की गाड़ियों से हाइपोक्लोराइड युक्त पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण को खत्म कर चेन तोड़ी जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल