न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश में कोरोना के आंकड़े हर दिन बना रहे नया रिकॉर्ड, मिले 1320 नए केस, नहीं लगेगा लॉकडाउन

कोरोना का दौर एक बार फिर अपना असर दिखा रहा हैं और हर दिन आने वाले आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं. मध्यप्रदेश में बीते दिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली और 1320 नए मामले सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 12:43:47

मध्यप्रदेश में कोरोना के आंकड़े हर दिन बना रहे नया रिकॉर्ड, मिले 1320 नए केस, नहीं लगेगा लॉकडाउन

कोरोना का दौर एक बार फिर अपना असर दिखा रहा हैं और हर दिन आने वाले आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं. मध्यप्रदेश में बीते दिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली और 1320 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को भोपाल में एक मौत भी दर्ज हुई है। प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3,633 हो गई है। इंदौर में सबसे अधिक 584 केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर शहर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,716 हो गई है। इसी तरह भोपाल में 246 केस सामने आए हैं, जिससे एक्टिव केस बढ़कर 632 हो गए हैं। ग्वालियर में 142 नए केस मिले, जिससे वहां एक्टिव केस बढ़कर 330 हो गए। उसने जबलपुर को पीछे छोड़ दिया है, जहां 92 केस मिले और एक्टिव केस 235 हो गए हैं। अन्य शहरों की बात करें तो उज्जैन में 50, सागर में 31 और विदिशा में 29 नए केस मिले हैं। प्रदेश में जो नए केस मिले हैं, उनमें से 982 को वैक्सीन के दोनों डोज लगे हुए थे।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस के 13 जवान भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। प्रदेश में मास्क को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव गृह विभाग के पास विचाराधीन नहीं है। लॉकडाउन या कर्फ्यू की ओर नहीं जा रहे हैं। पिछली बार के वैरिएंट से यह वैरिएंट अलग है। पिछली बार की परिस्थितियां अलग थी और इस बार की अलग है। इस वजह से फिलहाल सावधानी बरतने पर ही हम पूरी ताकत लगा रहे हैं। प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए पेट्रोल पंप संचालकर सिर्फ उन्हीं लोगों को पेट्रोल-डीजल देंगे, जिन्होंने मास्क लगाया होगा। मास्क न पहनने पर जुर्माना बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

बेलगाम कोरोना! भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 1,17,100 नए केस, 302 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीसरी लहर में पहली संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण के 1,17,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को सिर्फ 9,155 नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे। वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3.65 लाख हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?