न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : संक्रमण के साथ ही बढ़ रहे रिकवरी के आंकड़े, मिले 131 कोरोना संक्रमित, बुधवार को लिए 1093 सेंपल

बुधवार को कोरोना पॉजिटिव केस 131 आए है। जबकि रिकॉर्ड हुए रिकवर हुए लोगों की संख्या 145 है। वहीं कोरोना पॉजिटिव एक जने की कोरोना वार्ड में मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 May 2021 11:51:17

टोंक : संक्रमण के साथ ही बढ़ रहे रिकवरी के आंकड़े, मिले 131 कोरोना संक्रमित, बुधवार को लिए 1093 सेंपल

जिले में बुधवार को भी पॉजिटिव केस के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव केस 131 आए है। जबकि रिकॉर्ड हुए रिकवर हुए लोगों की संख्या 145 है। वहीं कोरोना पॉजिटिव एक जने की कोरोना वार्ड में मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को 131 पॉजिटिव के सामने आने के बाद मई माह में पॉजिटिव की संख्या 772 पहुंच चुकी है। यही स्थिति रही तो इस माह 3 हजार तक भी आंकड़ा पहुंच सकता है। गौरतलब है कि गत वर्ष अप्रैल से दिसम्बर तक 3728 केस सामने आए थे। लेकिन इस वर्ष 2021 में अब तक 3425 केस हो गए हैं। बुधवार को 1093 सेंपल लिए गए, जिनकी अभी जांच आना बाकी हैं। टोंक शहर 35, देवली 10, उनियारा 4, निवाई 45, मालपुरा 20, टोंक ग्रामीण 9 एवं टोडारायसिह में 8 पॉजिटिव केस आए सामनेे आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1655 हो गई है।

जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। जिस तरह आंकड़े बढ़ रहे हैं उससे लग रहा है कि सरकार द्वारा बरती जा रही सख्ती का भी कोई असर नहीं हो पा रहा है। हालांकि जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उसी तेजी से रिकवर होने की संख्या भी सामने आ रही है लेकिन स्थितियां यह हैं कि संक्रमण की भयावह स्थिति अभी खत्म नहीं हुई है।

राजस्थान : 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर, 154 रोगियों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर जारी हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। लेकिन बीते दिन बुधवार के आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान के लिए सुखद खबर हैं क्योंकि नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही हैं। 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर हो गए हैं। हालांकि मौतों को लेकर चिंता बनी हुई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले के आंकड़े 154 से एक अधिक 155 दर्ज किया गया है। इधर सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 17 अप्रैल तक 'महामारी रेड अलर्ट जन पखवाड़ा' घोषित किया गया है। वहीं अन्य पाबंदियां भी जारी है।

Corona India: 24 घंटे में 4000 के करीब मौत; मिले 4.12 लाख नए मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 3,979 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देशभर में 4,12,373 पॉजिटिव मिले हैं। यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,010 से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,64,862 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल