न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पाली में 12वीं की छात्रा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेप की आशंका

राजस्थान के पाली जिले के पांचलवाड़ा गांव में मंगलवार शाम को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की एक नाबालिग छात्रा का शव मिला है। पुलिस ने रेप की आशंका जताई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 11:36:10

राजस्थान: पाली में 12वीं की छात्रा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेप की आशंका

राजस्थान के पाली जिले के पांचलवाड़ा गांव में मंगलवार शाम को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की एक नाबालिग छात्रा का शव मिला है। पुलिस ने रेप की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि नाबालिग के साथ रेप हुआ या नहीं।

पुलिस के अनुसार पांचलवाड़ा गांव (फालना) में पानी की टंकी के पास टेकरी पर झाड़ियों के बीच एक नाबालिग का शव पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें शुरुआती जांच में हत्या होना सामने आया। मौके पर पुलिस को नाबालिग के दोनों चप्पल मिली और शव घसीटने के निशान भी मिले। सिर पर पत्थर से कुचलने के निशान मिले हैं। हत्या का मामला मान पुलिस जांच में जुटी हैं।

बिना बताए निकली थी घर से

पुलिस के अनुसार पांचलवाड़ा गांव में 16 साल की छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार को नाबालिग की मां और भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। सोमवार शाम करीब सात बजे 12वीं की छात्रा अपने दादा को खाना खिला रही थी। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक के बाद एक कई कॉल आए। वह बार-बार काटती, लेकिन लगातार कॉल आते रहे। आखिर वह बिना बताए घर से निकल गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार शाम को पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पाली से फॉरेंसिक साइंस लेबारेट्री और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। नाबालिग के साथ रेप हुआ या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट