न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : जांच घटने के बाद भी मिले 128 नए मरीज, 2 की मौत, एक्टिव संक्रमितों की संख्या पहुंची 1979

बुधवार शाम में आई कोरोना रिपोर्ट में भी जिले में 128 नए मरीज मिले हैं। वहीं संक्रमण के कारण 2 मरीजों की मौत भी हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 10:57:33

नागौर : जांच घटने के बाद भी मिले 128 नए मरीज, 2 की मौत, एक्टिव संक्रमितों की संख्या पहुंची 1979

नागौर में कोरोना के नए मामले आना अभी भी बरकरार हैं जबकि जांचे कम हो रही हैं। बुधवार शाम में आई कोरोना रिपोर्ट में भी जिले में 128 नए मरीज मिले हैं। वहीं संक्रमण के कारण 2 मरीजों की मौत भी हुई है। बुधवार को कोरोना जांच के लिए 439 सेम्पल लिए गए थे। हांलांकि राहत की बात है कि आज 199 लोग ठीक भी हुए है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टिव संक्रमितों की संख्या 2052 से घटकर 1979 हो गई है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 16594 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 157 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 14458 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी रिकॉर्ड 1979 तक पहुंच गई है। इनमें से 123 मरीज नागौर जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। इसके अलावा नागौर क्षेत्र में 225 पॉजिटिव, डेगाना क्षेत्र में 137 पॉजिटिव, मूंडवा क्षेत्र में 136 पॉजिटिव, डीडवाना क्षेत्र में 254 पॉजिटिव, जायल क्षेत्र में 176 पॉजिटिव, कुचामन क्षेत्र में 134 पॉजिटिव, लाडनू क्षेत्र में 245 पॉजिटिव, मकराना क्षेत्र में 101 पॉजिटिव, मेड़ता क्षेत्र में 128 पॉजिटिव, परबतसर क्षेत्र में 161 पॉजिटिव व रियां क्षेत्र में 58 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। इसके अलावा 101 मरीजों को जिले भर के CHC केंद्रों व कोविड केयर सेंटर्स में रखकर इलाज किया जा रहा है।

राजस्थान में दूसरे दिन भी गिरा संक्रमितो के साथ मौतों का आंकड़ा, अबतक हुए एक करोड़ कोरोना टेस्ट

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कम होता नजर आ रहा हैं जहां लगातार दूसरे दिन संक्रमण के साथ मौतों का आंकड़ा भी गिरा हैं। इसी के साथ बीते दिन प्रदेश ने कोरोना टेस्ट में एक करोड़ के आंकड़े को भी पा लिया और ऐसा करने वाला राजस्थान देश में 13वां राज्य बन गया। बीते दिन 54,687 सैंपल जांचे गए, जिसमें से 9849 पॉजिटिव निकले और संक्रमण की दर कल की तुलना में चार फीसदी बढ़कर 15 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि मई में ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना केसों की संख्या 10 हजार से कम रही। आज रिकवर मरीजों की संख्या 16,039 रही। इसके कारण एक्टिव केस घटकर 1.53 लाख पर आ गए। राज्य में आज 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इस तरह मई में अब तक 19 दिन के अंदर 2980 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना केसों के साथ अब ब्लैक फंगस के केस भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बढ़ती बीमारी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे बुधवार को महामारी घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल