न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : बेकाबू रफ्तार के चलते 1116 हुए एक्टिव मरीज, 124 नए संक्रमित और 2 की मौत

सोमवार को भयावह होते कोरोना के 124 नए संक्रमित मामले सामने आए और 2 की मौत हो गई। पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में 4 मौतें हुई थीं और 117 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 9:02:00

नागौर : बेकाबू रफ्तार के चलते 1116 हुए एक्टिव मरीज, 124 नए संक्रमित और 2 की मौत

नागौर में कोरोना अपनी रफ्तार बढ़ा रहा हैं और बेकाबू होते कोरोना के चलते एक्टिव मरीज 1116 पर पहुंचे हैं। सोमवार को भयावह होते कोरोना के 124 नए संक्रमित मामले सामने आए और 2 की मौत हो गई।पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में 4 मौतें हुई थीं और 117 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन 2021 में अप्रैल महीने के 26 दिन में ही मौतों का आंकड़ा 19 तक पहुंच गया। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 12492 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 118 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 11258 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

जन अनुशासन पखवाड़े का नहीं दिख रहा कोई असर

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण राज्य सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लॉकडाउन लगाया है। इसके बावजूद जिला प्रशासन अभी तक इसकी सख्ती से पालना करवाने में फेल हो रहा है। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही जिले में नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी ने सोमवार को आकशवाणी के माध्यम से जिले की जनता से जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लगाए गए लॉकडाउन की पालना की अपील की। उन्होंने कहा कि इस महामारी को अनुशासन के साथ घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग, नो मास्क नो मूवमेंट के संकल्प के साथ ही हराया जा सकता है। सभी को चाहिए कि वो खुद को और अपने करीबियों को संक्रमण से बचाने के लिए घरों में रहकर जनानुशासन गाइडलाइन की पालना करे व अनावश्यक घरों से बाहर न निकले।

राजस्थान में कोरोना : हर तीसरा सैंपल संक्रमित, 16,438 नए मामले, 84 की मौत

कोरोना का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं और ऐसा महसूस हो रहा हैं कि प्रदेश में की गई सख्ती भी नाकाफी हैं क्योंकि कोरोना के हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें सोमवार के आंकड़ों की तो 16,438 नए मामले सामने आए और 84 की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 1.46 लाख से ऊपर चली गई जो कि आज 1.5 लाख को पर कर जाएगी। सबसे ज्यादा मौत 15 मौत जोधपुर में हुई तो वहीँ सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी जयपुर में 2878 सामने आए। सोमवार को पॉजिटिविटी दर 37.11% आई है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले इसी माह 19 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 29.78% आया था। राज्य में कुल 44,295 सैंपल की जांच हुई, जिसमें हर तीसरा नमूना पॉजिटिव आया है। खास बात ये है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, यह रविवार के मुकाबले 35 हजार कम है। वहीं रिकवरी रेट देखें तो 71.68% पर पहुंच गया। राहत की बात ये है कि पूरे राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या 6416 रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल