Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज आए इतिहास के सबसे अधिक 1221 नए संक्रमित, 10 की गई जान

आज शुक्रवार को आए आंकड़ों ने तो इतिहास बना दिया क्योंकि आज कोरोना वायरस से ग्रसित 1 हजार 221 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं जो कि उदयपुर इतिहास के सबसे अधिक मामले है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 11:31:28

उदयपुर में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज आए इतिहास के सबसे अधिक 1221 नए संक्रमित, 10 की गई जान

लेकसिटी उदयपुर में कोरोना संक्रमण तबाही मचा रहा हैं और हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। आज शुक्रवार को आए आंकड़ों ने तो इतिहास बना दिया क्योंकि आज कोरोना वायरस से ग्रसित 1 हजार 221 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं जो कि उदयपुर इतिहास के सबसे अधिक मामले है। जबकि 10 मरीजों की कोरोना की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। ऐसे में उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 34 हजार 740 पर पहुंच गया है। उदयपुर में अप्रैल महीने की शुरुआत से ही संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल में कुल 21 हजार 438 मरीज सामने आए है।

1234 संक्रमित स्वस्थ होकर लौटे घर

उदयपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब रिकवरी रेट में भी दिनों-दिन सुधार हो रहा है। शुक्रवार को उदयपुर में कोरोना वायरस से ग्रसित 1234 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार 262 के आंकड़े पर पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर ग्यारह हजार 191 के आंकड़े पर पहुंच गई है।
राजस्थान में कोरोना : 17,155 नए संक्रमितों के साथ ठीक हुए 10 हजार मरीज, 155 मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आज शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना के 17,155 नए संक्रमितों के साथ 155 मौत दर्ज कि गई। राहत की बात यह रही कि आज भी 10 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में आज एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख के ज्यादा हो गई। वहीं चिंताजनक बात ये है कि राज्य में रिकवरी रेट 70% से नीचे आ गया है। आज रिकवरी रेट 69.77% दर्ज की गई है। हालांकि एक सुकून वाली खबर ये है कि 5 शहरों में एक्टिव केसों का ग्राफ आज नीचे आया, जिसमें बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, कोटा, पाली, उदयपुर और सिरोही शामिल है। इन शहरों में आज जितने पॉजिटिव केस मिले है उससे ज्यादा रिकवर हुए है। राजस्थान : 1 मई से इन 11 जिलों मे 18 वर्ष से ऊपर वालों का होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में 1 मई से 18 से 45 वर्ष की उम्र वालों को भी वैक्सीनेशन की बात कही जा रही थी लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते इस पर संशय बना हुआ था। इसमें चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा 35 से 45 एज ग्रुप के लोगों का वैक्सीनेशन 9 जिलों में कराने की बात कही थी। लेकिन अब ये वैक्सीनेशन पूरे राज्य के 33 जिलों में न होकर ज्यादा संक्रमण वाले सिर्फ 11 जिलों में ही करवाया जाएगा। यानी सरकार ने 4 घंटे बाद ही अपना फैसला बदल लिया। राजस्थान में एक मई से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, सीकर, अजमेर, धौलपुर और पाली जिले में वैक्सीनेशन होगा। ऐसे में इन जिलों में शनिवार से 18 से 45 साल के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका