Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : कोरोना संक्रमितों की बढ़ी संख्या से अस्पतालों पर पड़ा दबाव, मिले 1214 नए मामले

अलवर जिले में एक दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ते ही एक्टिव केस की संख्या 10 हजार को पार कर जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 May 2021 11:24:23

अलवर : कोरोना संक्रमितों की बढ़ी संख्या से अस्पतालों पर पड़ा दबाव, मिले 1214 नए मामले

अलवर जिले में एक बार फिर कोरोना ने अपना तांडव दिखाया हैं और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ते हुए 1214 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस भी 10,100 पहुंच गए। अलवर जिले में एक दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ते ही एक्टिव केस की संख्या 10 हजार को पार कर जाती है। एक दिन पहले ही अलवर में 705 पॉजिटिव आए थे। उसके अगले दिन ही 1214 पॉजिटिव आ गए। यह कोरोना सैंपल की जांच पर भी निर्भर करता है। जब सैंपल की जांच ही कम होती है तो पॉजिटिव का आंकड़ा भी घट जाता है।
अब हालात ये हैं कि संक्रमित की संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पतालों पर दबाव बढ़ जाता है। ऑक्सीजन के बेड से लेकर आइसीयू तक मरीजों का इंतजार लम्बा हो जाता है। बहुत से मरीज एक से दूसरे अस्पताल पहुंचते हैं। फिर भी उनको ऑक्सीजन व आइसीयू के बेड नहीं मिल पाते हैं। पिछले करीब 5 दिनों से संक्रमित केस गांवों से अधिक आने लगे हैं। बुधवार की रिपोर्ट में भी अलवर शहर से 270 पॉजिटिव हैं। बाकी शेष करीब 1 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव गांवों से आए हैं। हालत ये हैं गांवों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई गांवों में 100 से अधिक पॉजिटिव आ चुके हैं। मौत के आंकड़े भी गांवों में बढ़े हैं।

12 मई को मिले आंकड़ों में अलवर शहर 270, बानसूर 43, बहरोड़ 69, भिवाड़ी 55, खेड़ली 74, किशनगढ़बास 43, कोटकासिम 84, लक्ष्मणगढ़ 81, मालाखेड़ा 67, मुण्डावर 49, राजगढ़ 69, रामगढ़ 37, रैणी 55, शाहजहांपुर 64, थानागाजी 60, तिजारा से 86 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही एक्टिव मामलों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 670, आइसीयू में 189 और वेंटिलेटर पर 86 मरीज है। राजस्थान : 8 लाख से ज्यादा हुए कुल संक्रमित, मिले 16384 नए मामले, 164 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना अपना कहर बरसाते हुए हर दिन मौतों का रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते दिन बुधवार की बात करें तो 164 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं और 16,384 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 12,840 लोग रिकवर भी हुए है। इन आंकड़ों के बाद राजस्थान में 8 लाख से ज्यादा कुल संक्रमित हो गए। छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान 10वां राज्य बन गया। बीते 6 दिन के अंदर राज्य में कोरोना के एक लाख नए मरीज सामने आए है। बुधवार को कुल 77032 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16,384 पॉजिटिव मिले है। इस कारण पॉजिटिविटी रेट 21.26% रही। जिलेवार पॉजिटिविटी रेट देखें तो बुधवार को 18 जिले ऐसे रहे जहां संक्रमण की दर 20 फीसदी से ऊपर रही। सबसे ज्यादा संक्रमण दर अलवर में 34 फीसदी दर्ज हुई, जबकि सबसे कम जालौर में 2 फीसदी। जालौर में आज 1932 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 38 ही पॉजिटिव निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका