न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : गावों में फैल रहा ज्यादा कोरोना संक्रमण, सामने आए 1207 नए मामले, 2 की गई जान

बीते दिन रविवार को 1207 नए कोरोना पॉजिटिव आ गए। जिसमें सबसे अधिक अलवर शहर से 386 पॉजिटिव आए। इसी के साथ 1101 मरीज भी रिकवर हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 May 2021 12:26:11

अलवर : गावों में फैल रहा ज्यादा कोरोना संक्रमण, सामने आए 1207 नए मामले, 2 की गई जान

अलवर में कोरोना बेलगाम होता जा रहा है जिसका संक्रमण अब शहरों के साथ गांव में भी फैल रहा हैं।बीते दिन रविवार को 1207 नए कोरोना पॉजिटिव आ गए। जिसमें सबसे अधिक अलवर शहर से 386 पॉजिटिव आए। इसी के साथ 1101 मरीज भी रिकवर हुए हैं। बीते दिन 2 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई है। जिले में एक्टिव केस 9 हजार 602 है। वहीं, ऑक्सीजन बेड पर 640 मरीज हैं। वेंटिलेटर पर 84 मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

वहीं, जिले में फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से 24 घंटे में आने वाले नए संक्रमितों की संख्या 800 से 1 हजार के आसपास थी। जो रविवार को बढ़कर 1200 को पार कर गई है। खास बात यह है कि गांवों में संक्रमण तेजी से फैला है। जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। अब हालत ये हो चुके हैं कि कोरोना की जांच भी पूरी नहीं हो पाती है। कई जगहों से आए दिन शिकायत मिलने लगी है कि कोरोना सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। इस कारण लोग दूसरी जगहों पर पहुंचते हैं। सैंपल की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। सीएमएचओ डॉ ओपी मीणा ने कहा कि अभी संक्रमण बहुत अधिक है। हर व्यक्ति को सावधानी रखने की जरूरत है।

राजस्थान में कोरोना : 2 लाख को पार कर गया एक्टिव केसों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। आलम यह हैं कि एक्टिव केसों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया हैं। पिछले 24 घंटे में 17 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 16830 लोग रिकवर हुए। यहां अब 200189 एक्टिव केस हो गए है। प्रदेश में रिकवरी की रेट 71 प्रतिशत चल रही है। राजस्थान में अब तक 7.56 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 5.50 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। जबकि 9.39 लाख टेस्ट हुए है। प्रदेश में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक कुल 5,665 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 25 जिलों में 159 मौतें हुई। इनमें आधी से ज्यादा 95 मौतें सिर्फ 5 जिलों में हुई। इनमें जयपुर में 55, उदयपुर में 18, जोधपुर में 15, बीकानेर में 10 और बाड़मेर में 7 मौतें हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल