Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 12 राज्यों ने हर उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन किया फ्री; कोरोना की लहर रोकने के लिए 70% आबादी को वैक्सीन लगाना जरूरी

देश में अब तक हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Apr 2021 4:06:55

इन 12 राज्यों ने हर उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन किया फ्री; कोरोना की लहर रोकने के लिए 70% आबादी को वैक्सीन लगाना जरूरी

देश में अब तक हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही थी। 1 मई से केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की मंजूरी मिल गई है। हालाकि, केंद्र सरकार की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि वह 18 से 45 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकों की आपूर्ति नहीं करेगी। ऐसे में लोगों को वैक्सीन खुद खरीदनी पड़ेगी या फिर राज्य सरकारों को टीकों की खरीद करनी होगी। मतलब इन उम्र के लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से फ्री वैक्सीन नहीं दी जाएगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहले की तरह मुफ्त में वैक्सीन लगाना जारी रहेगा। ऐसे में 12 राज्यों ने हर उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश


प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार ने एक मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका फ्री लगाने का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हो चुका है। उत्तर प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है हालाकि, वैक्सीनेशन प्रोग्राम को 100 दिन पूरे होने के बावजूद अब तक 1.2 करोड़ लोगों को ही केवल वैक्सीन लगाई गई है। यहां अब तक 10 लाख 51 हजार 314 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7 लाख 52 हजार 211 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 10 हजार 959 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश

प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। राज्य में अब तक 79 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मध्य प्रदेश में अब तक 4 लाख 85 हजार 703 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 91 हजार 299 लोग ठीक हो गए, जबकि 5041 की मौत हो चुकी है। 89 हजार 363 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र

महाराष्‍ट्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को भी फ्री में वैक्सीन लगवाने का फैसला किया है। उद्धव ठाकरे सरकार के इस फैसले से कोरोना वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम में तेजी आएगी और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को कोरोना टीका लगाया जा सकेगा। महाराष्‍ट्र के हालात बेहद ख़राब है। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 42 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के कुल मामले 42 लाख 28 हजार 836 केस हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 67 हजार 160 नए मामले सामने आए हैं।वहीं 676 लोगों की मौत हुई है। इलाज के बाद 63 हजार 818 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है।

बिहार

बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम पहले से ही मुफ्त में चल रहा है। फिर वह प्राइवेट हॉस्पिटल में लगे या सरकारी में। मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही की जा चुकी थी। जब नीतीश मुख्यमंत्री बने तो कैबिनेट की पहली बैठक में ही उन्होंने मुफ्त में टीका देने पर मुहर लगा दी थी। जिसके बाद से राज्य में सभी को मुफ्त में टीका दिया जा रहा है। अब एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को जो वैक्सीन लगाई जाएगी वो भी फ्री रहेगी। बिहार में संक्रमण की बात करे तो अब तक यहां शनिवार को 12 हजार 359 नए मामले सामने आए थे. इस दौरान 77 लोगों की जान इलाज के दौरान चली गई। 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 5441 की बढ़ोतरी हुई है जिससे प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 81 हजार 960 हो गई है। बिहार में शनिवार को 12 हजार 359 नए मामले आने के बाद अब तक कुल संक्रमित होने वालों की संख्या 390801 हो गई, जिसमें 306753 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को कुल 101428 लोगाें की जांच कराई गई है। अब तक कुल 2087 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है। दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य के सभी 2 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। दिल्ली उन राज्यों में से एक है जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। अब तक यहां 10 लाख 4 हजार 782 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 97 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 898 मरीजों की मौत हो चुकी है। 93 हजार 80 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 29.6 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

छत्तीसगढ़

कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में भी फ्री वैक्सीनेशन का ऐलान हो चुका है। इस राज्य में अब तक 6 लाख 39 हजार 696 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 9 हजार 622 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 7,111 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 22 हजार 963 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में संक्रमण रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इसी को देखते हुए 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को भी मुफ्त में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां अब तक अब तक राज्य में 53.2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

पंजाब


पंजाब कांग्रेस शासित दूसरा राज्य है, जहां हर उम्र के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन का ऐलान किया गया है। 3 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में अब तक 29.3 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन प्रोग्राम काफी तेजी से होगा। यहां अब तक 3 लाख 32 हजार 110 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 77 हजार 189 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8356 मरीजों की मौत हो चुकी है। 46 हजार 565 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। केरल

केरल देश का दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। 3.5 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में अब तक 13 लाख 77 हजार 187 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 73 हजार 202 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5081 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 98 हजार 572 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस राज्य में 68.7 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

असम

बीजेपी शासित इस राज्य में सरकार ने सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का आदेश जारी किया है। यहां अब तक 2 लाख 35 हजार 689 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 18 हजार 958 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 हजार 186 मरीजों की मौत हो चुकी है। 14 हजार 198 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। यहां अब तक 20.1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

झारखंड

3.7 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। यहां अब तक 29.7 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राज्य में अब तक 1 लाख 95 हजार 844 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 48 हजार 364 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,888 मरीजों की मौत हो चुकी है। 45 हजार 592 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
गोवा

गोवा की आबादी 15.4 लाख है। यहां, अब तक 75 हजार 184 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62 हजार 113 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 993 मरीजों की मौत हो चुकी है। 12 हजार 78 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का आदेश दिया है। अब तक यहां 6.1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

सिक्किम

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में हर उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। 6.6 लाख की आबादी वाले इस राज्य में अब तक 7 हजार 158 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 6069 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 798 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 137 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। राज्य में अब तक 1.9 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

आपको बता दे, 16 जनवरी से 24 अप्रैल यानी 99 दिनों में 14 करोड़ 8 लाख 2 हजार से ज्यादा यानी देश की 10% आबादी को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें 11 करोड़ 85 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक डोज दी गई है। 2 करोड़ 22 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की तीसरी और फिर आगे कोई लहर न आए, इसके लिए देश की 70% आबादी को वैक्सीन लगाना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका