न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना के साथ ब्लैक फंगस भी बना आफत, 29,459 मरीज रिकवर, 157 की मौत बड़ी चिंता

राज्य में सोमवार को महज 36,176 सैंपल की ही जांच हुई है, जिसके कारण पॉजिटिविटी रेट 32 फीसदी दर्ज हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 May 2021 10:20:46

राजस्थान में कोरोना के साथ ब्लैक फंगस भी बना आफत, 29,459 मरीज रिकवर, 157 की मौत बड़ी चिंता

प्रदेश में बीते दिन कोरोना के 11,597 मामले सामने आए जो कि कम जरूर हुए हैं लेकिन इसके पीछे का कारण प्रदेश में होती कम जांच भी हैं। राज्य में सोमवार को महज 36,176 सैंपल की ही जांच हुई है, जिसके कारण पॉजिटिविटी रेट 32 फीसदी दर्ज हुई। वहीँ मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं। सरकारी आंकड़ों में ही 157 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के साथ अब अब ब्लैक फंगस के केसों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एक्टिव केस 1.94 लाख से घटकर 1.76 लाख पर पहुंच गए।
राज्य में जिलेवार रिपोर्ट देखें तो सबसे ज्यादा संक्रमित केस 2023 जयपुर में मिले, जबकि 8825 मरीज जयपुर में ठीक भी हुए हैं। जयपुर के अलावा जोधपुर में भी रिकवर मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। यहां 4251 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 954 पॉजिटिव केस मिले हैं। जोधपुर में रविवार तक जहां एक्टिव केस 19 हजार से ज्यादा थे, वह कम होकर 15,709 रह गए।

केन्द्र से लाइपोजोमल एम्फोटेरेसिन बी के 50 हजार वाइल मांगे

ब्लैक फंगस के बढ़ते केस और इस बीमारी में काम आने वाले इंजेक्शन लाइपोजोमल एम्फोटेरेसिन बी की कमी को देखते हुए सरकार ने इस बीमारी में काम आने वाले लाइपोजोमल एम्फोटेरेसिन बी 50 हजार वॉइल केन्द्र सरकार से मांगे हैं। केन्द्र की ओर से अब तक राज्य को इस इंजेक्शन के 700 वाइल दिए हैं। इधर राज्य सरकार ने इसकी खरीद अपने स्तर पर शुरू की है। सरकार ने इस इंजेक्शन के 2500 वाइल खरीदने के लिए सीरम कंपनी को वर्क ऑर्डर दिया है। इसके अलावा सरकार ने इस इंजेक्शन के लिए ग्लोबल टेंडर भी किया है।

भारत में कोरोना : बीते 24 घंटे में 4.22 लाख मरीज हुए ठीक, 4,334 लोगों ने गंवाई जान

देश के ज्यादातर राज्यों को अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटे में देश में 4,22,227 मरीज ठीक हुए है। यह एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग ठीक हुए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड 1.63 लाख की कमी हुई। बीते दिन देश में 2,62,891 नए कोरोना मरीज मिले है। यह लगातार दूसरा दिन रहा, जब एक दिन में 3 लाख से कम संक्रमित मिले। सोमवार को देश में रिकॉर्ड 4,334 मरीजों की मौत हुई। यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी। देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2.52 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इनमें से करीब 2.15 करोड़ मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए