न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : उदयपुर में 11 साल की बच्‍ची ने दिया बेटी को जन्म, पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाया केस

बच्ची ने 4 दिसम्बर को डूंगरपुर के जिला अस्पताल में एक बालिका को जन्म दिया है। इसका पता जैसे ही खेरवाड़ा थाना पुलिस को लगा तो वह डूंगरपुर पहुंची तथा बालिका का बयान दर्ज किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 5:14:12

राजस्थान : उदयपुर में 11 साल की बच्‍ची ने दिया बेटी को जन्म, पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाया केस

राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के मां बनने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। बच्ची ने 4 दिसम्बर को डूंगरपुर के जिला अस्पताल में एक बालिका को जन्म दिया है। इसका पता जैसे ही खेरवाड़ा थाना पुलिस को लगा तो वह डूंगरपुर पहुंची तथा बालिका का बयान दर्ज किया। इधर, पता चला है कि जन्मी बालिका का पिता नजदीकी रिश्तेदार है और परिजन उससे अपनी बेटी की शादी कराना चाहते हैं। हालांकि बुधवार को पीड़िता के पिता ने खेरवाड़ा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा क्षेत्र की ग्यारह साल की बालिका को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसके परिजन उसे डूंगरपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने 4 दिसम्बर को एक बेटी को जन्म दिया। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मां बनी बालिका का बयान दर्ज किया। पुलिस ने दर्ज बयानों को लेकर अभी खुलासा नहीं किया है, हालांकि इतना खुलासा कर दिया है कि जन्मी बेटी का पिता पीड़िता का नजदीकी रिश्तेदार है। इसको लेकर पीड़िता के परिजन जानते थे और उसी से पीड़िता की शादी कराने को लेकर तय हो जाने को लेकर चुप्पी साधे हुए थे।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने कागदर- कानूवाड़ा गांव के पिंटू पुत्र रमेश अहारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि पिंटू गुजरात में मजदूरी करता था। रिश्तेदार होने के कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच उसने पीड़िता को बहलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। बालिका के गर्भवती होने का पता उसके परिजनों को था लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और मामले को छुपाए रखा। जिसको लेकर आरोपी और पीड़िता के परिजनों के बीच आपसी समझौता बताया जा रहा है, जिसमें गांव के लोगों का कहना है कि भविष्य में आरोपी की शादी पीड़िता से किए जाने की बात तय हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट