न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : चार फीसदी घटकर 94 प्रतिशत रह गई कोरोना रिकवरी दर, मिले 1076 नए मामले, 2 की मौत

आलम यह हैं कि प्रदेश में कोरोना रिकवरी दर घट रही हैं और मृत्यु दर बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में बीते दिन 1076 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि दो लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 11:42:59

हिमाचल : चार फीसदी घटकर 94 प्रतिशत रह गई कोरोना रिकवरी दर, मिले 1076 नए मामले, 2 की मौत

प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं और आंकड़ों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैं। आलम यह हैं कि प्रदेश में कोरोना रिकवरी दर घट रही हैं और मृत्यु दर बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में बीते दिन 1076 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि दो लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। मृतकों में जिला शिमला में एक किशोर और जिला कांगड़ा की 63 वर्षीय महिला शामिल है। 14 दिन पहले हिमाचल में रिकवरी रेट 98 फीसदी था। यह अब चार फीसदी घटकर 94 फीसदी रह गया है। डेथ रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 1.50 से बढ़कर 1.69 फीसदी पहुंच गया है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 11000 पहुंच गया है। अवकाश के चलते रविवार को प्रदेश में 5562 लोगों की सैंपलिंग हुई है।

स्वास्थ्य विभाग 20 जनवरी तक मामले बढ़ने का अनुमान लगा रहा है। यह आंकड़ा 15 हजार से अधिक जा सकता है। हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर लगातार खतरा बनती जा रही है। उन लोगों पर ज्यादा असर हो रहा है, जो पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। डॉक्टर भी इन मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का असर 1 जनवरी से दिखना शुरू हुआ है।

पिछले 24 घंटे में 2.58 लाख नए केस जबकि 1.51 लाख मरीज हुए ठीक

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 385 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीज हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल 8,209 मामले हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 2,71,202 मामले आए थे। अब तक देश में कोरोना से कुल 4,86,451 मौतें हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद