Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर बना हुआ कोरोना का हॉट स्पॉट, सबसे कम आबादी के बावजूद संक्रमित कई जिलों से आगे

प्रदेश में जैसलमेर आबादी के लिहाज से सबसे छोटा जिला है। लेकिन कोरोना के एक्टिव केस के मामलों में जैसलमेर संभाग मुख्यालयों की बराबरी कर रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 10:06:51

जैसलमेर बना हुआ कोरोना का हॉट स्पॉट, सबसे कम आबादी के बावजूद संक्रमित कई जिलों से आगे

प्रदेश में जैसलमेर आबादी के लिहाज से सबसे छोटा जिला है। लेकिन कोरोना के एक्टिव केस के मामलों में जैसलमेर संभाग मुख्यालयों की बराबरी कर रहा है। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 1487 कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 1113 की रिपोर्ट निगेटिव व 374 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 374 पॉजिटिव मरीजों में से 96 पॉजिटिव जैसलमेर ग्रामीण, 137 पॉजिटिव सम, 90 पॉजिटिव पोकरण ग्रामीण, 10 पोकरण शहर व 41 जैसलमेर शहर के पॉजिटिव सामने आए है। जैसलमेर में एक तरफ जहां एक्टिव केस ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ शहर से ज्यादा ग्रामीण अंचलों में मरीज सामने आए है। कोरोना की दूसरी लहर से शहर से ज्यादा ग्रामीणों को प्रभावित किया है।
जैसलमेर एक्टिव केस के मामलों में अन्य जिलों की तुलना में आगे है। आबादी के लिहाज से जैसलमेर राजस्थान का सबसे छोटा जिला है। लेकिन फिलहाल एक्टिव केस के मामलों में जैसलमेर में संभाग मुख्यालयों की बराबरी कर रहा है। एक्टिव के लिहाज से जैसलमेर प्रदेश में सातवें नंबर पर है। इसके साथ ही अन्य जिलों में एक्टिव केस कम है। लेकिन जैसलमेर में कम आबादी होने के बावजूद एक्टिव केस ज्यादा है।

हांलाकि पिछले तीन दिन से पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या में जहां कमी आई है। वहीं रिकवरी होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जैसलमेर में बुधवार को 649 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए। इसके साथ ही अब तक 5626 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए है। बुधवार को 374 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 12191 पहुंच गया है। इसके साथ ही फिलहाल जैसलमेर में 6585 मरीज एक्टिव है। राजस्थान में दूसरे दिन भी गिरा संक्रमितो के साथ मौतों का आंकड़ा, अबतक हुए एक करोड़ कोरोना टेस्ट

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कम होता नजर आ रहा हैं जहां लगातार दूसरे दिन संक्रमण के साथ मौतों का आंकड़ा भी गिरा हैं। इसी के साथ बीते दिन प्रदेश ने कोरोना टेस्ट में एक करोड़ के आंकड़े को भी पा लिया और ऐसा करने वाला राजस्थान देश में 13वां राज्य बन गया। बीते दिन 54,687 सैंपल जांचे गए, जिसमें से 9849 पॉजिटिव निकले और संक्रमण की दर कल की तुलना में चार फीसदी बढ़कर 15 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि मई में ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना केसों की संख्या 10 हजार से कम रही। आज रिकवर मरीजों की संख्या 16,039 रही। इसके कारण एक्टिव केस घटकर 1.53 लाख पर आ गए। राज्य में आज 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इस तरह मई में अब तक 19 दिन के अंदर 2980 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना केसों के साथ अब ब्लैक फंगस के केस भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बढ़ती बीमारी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे बुधवार को महामारी घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका