Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : बेलगाम होता कोरोना दिखा रहा अपना तांडव, 1003 नए मामलों के साथ तीन की हुई मौत

जिले में बेलगाम होता कोरोना अपना तांडव दिखा रहा हैं जिसकी बदौलत हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 May 2021 2:11:25

अलवर : बेलगाम होता कोरोना दिखा रहा अपना तांडव, 1003 नए मामलों के साथ तीन की हुई मौत

जिले में बेलगाम होता कोरोना अपना तांडव दिखा रहा हैं जिसकी बदौलत हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन 1003 नए मामलों के साथ तीन की मौत हुई हैं। हांलाकि राहत की खबर यह रही कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1123 रही। अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। यही कारण है कि ऑक्सीजन की किल्लत कम नहीं हो सकी है। जिसके कारण मरीजों की जान पर भी बन आ रही है। जिले में एक्टिव केस 9 हजार 498 हैं जिसमें ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीज 650, आइसीयू में मरीज 156, वेंटिलेटर पर 86 मरीज है।

हर दिन की तरह शनिवार को भी अलवर शहर में सबसे अधिक 277 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कई दिनों से अलवर शहर में 300 से अधिक पॉजिटिव आ रहे थे। लेकिन, शनिवार को अलवर शहर में कुछ संख्या कम हुई है। लेकिन, जिले में पॉजिटव आने वालों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा बानसूर 46, बहरोड़ 42, खेरली 51, किशनगढ़बास 50, कोटकासिम 52, लक्ष्मणगढ़ 52, मालाखेड़ा 56, मुण्डावर 56, राजगढ़ 45, रामगढ़ 99, रैणी 62, शाहजहांपुर 11, थानागाजी 59, तिजारा 43, भिवाड़ी 2 मामले सामने आए है।
राजस्थान में कोरोना : सामने आए 17,987 नए मामले, 160 ने गंवाई अपनी जान

राजस्थान में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही हैं जहां संक्रमितो का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। बीते 24 घंटे में 17,987 नये केस मिले हैं, जबकि 160 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ 17,667 लोग रिकवर भी हुए हैं। राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखें तो अब तक 7 लाख 38 हजार 786 केस मिल चुके हैं, जबकि 5506 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर पिछले कुछ दिनों से रिकवर मरीजों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में भी सुधार आने लगा है। राज्य में मौजूदा समय में रिकवरी रेट 72.30% पर पहुंच गई है। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा रही। कुल 77,786 सैंपल जांच किए गए। भारत में कोरोना : लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4,091 की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिन से लगातार 4 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते दिन की बात करे तो देश में 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को पहली बार देश में 4 हजार 233 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब तक 2.22 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 1.83 करोड़ है। पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले मरीजों के बाद देश में अबतक 2.42 लाख लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका