Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : शादी की खुशियों का निकला जनाजा, पलटी 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, महिला की मौत

सालेपुर गांव के पास भीषण हादसा देखने को मिला जहां शादी की खुशियां तब मातम में बदल गई जब हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 May 2021 8:18:37

धौलपुर : शादी की खुशियों का निकला जनाजा, पलटी 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, महिला की मौत

आज शनिवार को धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र के एनएच 123 पर सालेपुर गांव के पास भीषण हादसा देखने को मिला जहां शादी की खुशियां तब मातम में बदल गई जब हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां 35 महिला, पुरुष एवं बच्चों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को नींद की झपकी आने से पलट गई और हादसा हो गया। हादसे में करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सीओ विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के गांव ओदी का पुरा निवासी महिला, पुरुष एवं बच्चे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना इलाके के गांव भुम्मा का नगला में रिश्तेदारी में भात देने गए थे। घटना की चश्मदीद ममता ने बताया शादी समारोह में भात की रस्म अदा कर सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे, लेकिन अल सुबह करीब 3 बजे ट्रैक्टर चालक को नींद की झपकी आ गई। सालेपुर गांव पर परौआ सड़क मार्ग के पास ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर सड़क पर पलट गए। अधिकांश लोग ट्रैक्टर की ट्रॉली में बैठे हुए थे। ट्रॉली पलटने से उसके नीचे सभी जने दब गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस एवं निजी साधनों द्वारा सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। करीब आधा दर्जन महिला एवं बच्चों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका