Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिकवरी रेट में राजस्थान का 31वां स्थान, मौतों का आंकड़ा बढ़ा रहा चिंता

बीते 7 दिनों में 1 लाख मरीज ठीक हुए फिर भी रिकवरी रेट के मामले में देश में राजस्थान का 31वां स्थान हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 May 2021 2:08:58

रिकवरी रेट में राजस्थान का 31वां स्थान, मौतों का आंकड़ा बढ़ा रहा चिंता

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी हैं जिसमें एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2.12 लाख के पार हो चुकी हैं। बीते दिनों में देखा जाए तो नए संक्रमितों का आंकड़ा तो घटने लगा हैं लेकिन रिकवरी रेट भी कम ही हैं। बीते 7 दिनों में 1 लाख मरीज ठीक हुए फिर भी रिकवरी रेट के मामले में देश में राजस्थान का 31वां स्थान हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक्टिव रोगियों की संख्या हमसे दोगुनी से भी ज्यादा है। प्रदेश में कुल एक्टिव रोगी 2,12,653 है जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में 5.50 लाख से अधिक है। इसके बावजूद उनकी रिकवरी रेट हमसे बहुत अच्छी है।
पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में 1,14,618 नए केस आए, जबकि 1,00,307 रोगी ही ठीक हुए। रिकवरी रेट अब 73.72% है, लेकिन इसमें भी बीते 5 दिन से ही सुधार हुआ है। नहीं तो यह एक समय पर 69% पर पहुंच चुकी थी। फरवरी में दूसरी लहर के कहर से पहले सिर्फ 0.4% एक्टिव रोगी थे। कोरोना विस्फोट के कारण 70 दिन में ये 30% पर पहुंच गए हैं। एक्टिव रोगियों की दरों में बढ़ाेतरी का सीधा असर रिकवरी दर पर पड़ा। इसी बीच, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 8.35 लाख पहुंच चुकी है। इनमें से 6.16 लाख से अधिक ठीक हो चुके हैं। 6472 दम तोड़ चुके हैं और 2.12 लाख का इलाज चल रहा है।चिंता की बात यह है कि प्रदेश में मौतों का आंकड़ा लगातार 150 के ऊपर बना हुआ है। हर दिन 150 से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं। हालांकि, राहत यही है कि मरीजों की तुलना में प्रदेश की मृत्युदर अब भी 0.8% है। शुक्रवार को भी जयपुर में सर्वाधिक 47 लाेगों ने दम तोड़ा। राजस्थान में 24 घंटे में 14,289 नए कोरोना मरीज मिले और 55 लोगों की मौत हुई है और 13270 मरीज रिकवर हुए है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में कोरोना के 67,789 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 14,289 पॉजिटिव निकले। राज्य में संक्रमण की दर 21% से ऊपर रही। इससे पहले 11 मई को राज्य में 83,851 सैंपल जांचे गए थे, तब 16,080 सैंपल पॉजिटिव मिले थे और संक्रमण की दर 19.17% थी। बीते चार दिन की रिपोर्ट देखे तो राज्य में 19% सैंपलिंग कम हुई है, जिससे केसों में 11% तक की गिरावट आई है। राज्य में शुक्रवार को एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2.12 लाख के पार हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका