न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं पाकिस्तान गया तो बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ – सैम पित्रोदा; बीजेपी ने बोला हमला

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में बिल्कुल घर जैसा लगा। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते सुधारने की वकालत की, वहीं भाजपा ने उनके बयान पर कड़ा पलटवार किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 1:45:53

मैं पाकिस्तान गया तो बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ – सैम पित्रोदा; बीजेपी ने बोला हमला

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने हाल ही में एक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि जब वे पाकिस्तान और बांग्लादेश गए तो उन्हें वहां कोई अलगाव महसूस नहीं हुआ, बल्कि माहौल बिल्कुल घर जैसा लगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति में "पड़ोसी पहले" का सिद्धांत अपनाया जाना चाहिए।

उनका बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। स्वाभाविक है कि पित्रोदा की टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान होना तय था।

"पड़ोसियों से संबंध सुधारना जरूरी"

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पित्रोदा ने कहा – “मेरे विचार में भारत को अपनी विदेश नीति में पड़ोसियों को प्राथमिकता देनी चाहिए। सवाल यह है कि क्या हम उनके साथ रिश्ते सुधार सकते हैं? हमारे पड़ोसी छोटे देश हैं, वे कई मुश्किलों से गुजर रहे हैं और उन्हें हमारी मदद की जरूरत है। हमें आपसी झगड़े और लड़ाइयों के बजाय सहयोग का रास्ता अपनाना चाहिए। हां, यह सच है कि आतंकवाद और हिंसा जैसी समस्याएं हैं, लेकिन उनसे निपटने का हल भी शांति और समझदारी में ही है।”

"विदेश जैसा महसूस ही नहीं हुआ"

पित्रोदा ने आगे कहा – “मैं जब पाकिस्तान गया तो वहां मुझे अपने ही घर जैसा अनुभव हुआ। इसी तरह बांग्लादेश और नेपाल की यात्रा के दौरान भी कोई परायापन नहीं लगा। वहां के लोग, उनकी संस्कृति और जीवनशैली हमें काफी हद तक अपनी ही याद दिलाती है। इसलिए मुझे नहीं लगा कि मैं किसी विदेशी भूमि पर हूं।”

भाजपा का पलटवार

कांग्रेस नेता के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा – “राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस के ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा खुलेआम कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में घर जैसा लगता है। यही वजह है कि यूपीए सरकार ने 26/11 जैसे बड़े आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। पित्रोदा का बयान यह साबित करता है कि कांग्रेस और उसके नेता पाकिस्तान के प्रति कितनी नरमी रखते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला