न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला: 'ऑपरेशन सिंदूर पर किसी देश ने नहीं दिया साथ', विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार की विदेश नीति को विफल बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश से भारत को समर्थन नहीं मिला और ट्रंप के दावे पर भी सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 1:50:32

 राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला: 'ऑपरेशन सिंदूर पर किसी देश ने नहीं दिया साथ', विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के मामले में भारत को किसी भी देश का समर्थन नहीं मिला, जिससे यह साफ होता है कि हमारी विदेश नीति पूरी तरह विफल हो गई है।

राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को घेरते हुए कहा, “किसी देश ने हमारा समर्थन नहीं किया। मोदी सरकार ने हमारी विदेश नीति तबाह कर दी है।”

उन्होंने साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर भी सवाल खड़े किए जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को उन्होंने रुकवाया। राहुल गांधी ने कहा, “ट्रंप 25 बार कह चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया। इसमें कुछ गड़बड़ है।”

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकी हमले में 26 सैलानियों की हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

भारत सरकार ने इसके बाद अमेरिका समेत कई देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे, ताकि इस ऑपरेशन पर समर्थन हासिल किया जा सके। लेकिन राहुल गांधी का कहना है कि इन तमाम कोशिशों के बावजूद किसी भी देश से सहयोग नहीं मिला।

हालांकि, इस दौरान एक सकारात्मक बात यह रही कि अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। गौरतलब है कि TRF ने ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी।

राहुल गांधी के इस बयान ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति और रक्षा रणनीति को लेकर सियासी बहस को तेज कर दिया है। विपक्ष सरकार से यह जानना चाहता है कि आखिर इतने अहम ऑपरेशन के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समर्थन क्यों नहीं मिला, और ट्रंप के दावे की सच्चाई क्या है?

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें