न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

PM मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान दौरे पर रहेंगे और फिर बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। आतंकवाद और क्षेत्रीय सहयोग पर रहेगा फोकस।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 29 Aug 2026 12:26:50

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य एशिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं। यात्रा के पहले चरण में वह 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे, जहां 30 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

भारत से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह SCO के लिए भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और सदस्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र के लिए काम करने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह यात्रा मध्य एशिया के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ दोनों पक्षों के पुराने सभ्यतागत रिश्तों को भी और गहरा करेगी।

ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

ताशकंद में दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री के अनुसार, बातचीत का एक उद्देश्य 'विकसित भारत' और 'नए उज्बेकिस्तान' के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना भी है।

अपनी यात्रा के दौरान मोदी शास्त्री स्मारक और 'ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरियंटल स्टडी' स्थित महात्मा गांधी केंद्र का दौरा भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने इन स्थलों को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच करीबी संबंधों का प्रतीक बताया है।

SCO सम्मेलन में आतंकवाद पर भारत का फोकस

ताशकंद के बाद प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे। यहां वह SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह सम्मेलन SCO की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति जापारोव और संगठन के अन्य नेताओं के साथ बातचीत के अलावा छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के अनुसार, यह आयोजन मध्य एशिया की समृद्ध और जीवंत विरासत को प्रदर्शित करता है।

शिखर सम्मेलन में रखेंगे भारत की प्राथमिकताएं

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी SCO शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सुरक्षा, संपर्क और अवसर से जुड़े भारत के दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे।

शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री की SCO के सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं। मोदी ने कहा है कि भारत संगठन में 2017 से सक्रिय और रचनात्मक सदस्य के रूप में काम कर रहा है और वह सदस्य देशों के साथ क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत