न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल में हिंसा और बवाल के बीच चंद्रशेखर आजाद की केंद्र सरकार से विशेष अपील, जानें क्या बोले?

नेपाल में हिंसा और राजनीतिक संकट के बीच पीएम ओली ने इस्तीफा दिया। इस हालात पर चंद्रशेखर आजाद ने मोदी सरकार से भारतीय नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। जानें यूपी में सुरक्षा तैयारियों का हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 8:27:21

नेपाल में हिंसा और बवाल के बीच चंद्रशेखर आजाद की केंद्र सरकार से विशेष अपील, जानें क्या बोले?

नेपाल में बीते दिनों फैली हिंसा और विरोध प्रदर्शनों ने वहां की राजनीति को हिला कर रख दिया है। राजधानी समेत कई हिस्सों में हुई आगजनी और उपद्रव के बाद प्रधानमंत्री पी. शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस अस्थिर माहौल का असर भारत की सीमावर्ती क्षेत्रों तक भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के जिन जिलों की सीमाएं नेपाल से जुड़ी हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इसी बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मोदी सरकार से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक खास अपील की है। उनका कहना है कि किसी भी परिस्थिति में भारतीयों की जान और हित सबसे ऊपर होने चाहिए।

चंद्रशेखर आजाद की केंद्र से मांग

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट करते हुए नेपाल के हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लिखा— नेपाल की मौजूदा स्थिति बेहद गंभीर है और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों, धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं, पर्यटकों और निर्यातकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। केंद्र सरकार से अपेक्षा है कि नेपाल में फंसे सभी भारतीयों और पर्यटकों को तुरंत सुरक्षित तरीके से स्वदेश वापस लाने के लिए विशेष विमानों, बसों और अन्य परिवहन साधनों की व्यवस्था की जाए। भारतीय निर्यातकों की संपत्ति, सामान और कारोबारी हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर तैयार किया जाए ताकि उन्हें हर संभव सहायता समय पर मिल सके।

चंद्रशेखर आजाद ने दोहराया कि "हर भारतीय का जीवन और उसका हित सर्वोपरि है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर यह साबित करेगी कि इस संकट की घड़ी में वह अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।"

उत्तर प्रदेश में सतर्क हुई पुलिस

नेपाल में बिगड़े हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट पर है। डीजीपी राजीव कृष्णा ने जानकारी दी कि पिछले तीन दिनों से नेपाल में हालात सामान्य नहीं हैं और इसी कारण से यूपी के सभी सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि परसों से ही इन जिलों में हाई अलर्ट जारी है। एसएसबी चौकियों और थानों की संख्या बढ़ाई गई है और सुरक्षा बल लगातार निगरानी रख रहे हैं। नेपाल से भारत लौटने की इच्छा रखने वाले यात्रियों के संदेश लगातार प्राप्त हो रहे हैं और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला