न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिडिल क्लास परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई और शादी का खर्च उठाना अब आसान, LIC की यह योजना बनेगी सहारा

LIC की न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों की योजना बनाने का भरोसेमंद तरीका है। रोज़ 150 रुपए निवेश कर आप 25 साल में लगभग 19 लाख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं। जानें पूरी जानकारी, फायदे और निवेश विकल्प।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 10:37:36

मिडिल क्लास परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई और शादी का खर्च उठाना अब आसान, LIC की यह योजना बनेगी सहारा

मिडिल क्लास परिवारों के लिए बच्चों की हायर एजुकेशन, शादी और भविष्य की आर्थिक स्थिरता जैसे बड़े खर्चों की चिंता होना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर कोई भरोसेमंद और लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग का विकल्प इन जरूरी खर्चों की योजना बनाने में मदद करे, तो यह किसी राहत से कम नहीं। देश की सबसे बड़ी और विश्वसनीय बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक ऐसा स्कीम लेकर आई है जो इन महत्वपूर्ण फाइनेंशियल गोल्स को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है।

इस स्कीम के तहत अगर आप हर दिन लगभग 150 रुपए का निवेश करते हैं, तो एक समय बाद आप करीब 19 लाख रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं। यह रकम आपके बच्चों की उच्च शिक्षा, शादी या भविष्य के किसी भी जरूरी खर्च के लिए उपयोगी हो सकती है। LIC की यह योजना "न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान" के नाम से जानी जाती है। यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग बीमा योजना है, जिसमें आप बच्चे की उम्र 0 से 12 साल के बीच निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

कैसे बनेगा 19 लाख रुपए का फंड?

अगर आप अपने बच्चे के जन्म के समय ही इस योजना की शुरुआत करते हैं और प्रतिदिन करीब 150 रुपए का नियमित निवेश करते हैं, तो हर महीने आपको लगभग 4500 रुपए जमा करने होंगे। यह रकम सालाना करीब 55,000 रुपए हो जाएगी। 25 साल तक लगातार निवेश करने पर आपका कुल योगदान लगभग 14 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा।

पॉलिसी की मैच्योरिटी पर मिलने वाले बोनस, ब्याज और अन्य लाभों को जोड़ने के बाद यह राशि करीब 19 लाख रुपए तक हो सकती है। यह बड़ी रकम आपके बच्चे की शिक्षा, करियर प्लानिंग या विवाह जैसे खर्चों को कवर करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

प्रीमियम भुगतान के विकल्प

LIC की इस योजना में प्रीमियम भुगतान को लेकर खास लचीलापन दिया गया है। आप अपने प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर कर सकते हैं। इससे आप अपनी आमदनी और मासिक बजट को ध्यान में रखते हुए योजना में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग भी व्यवस्थित रहती है।

मनी बैक कब और कैसे मिलेगा?

इस योजना के तहत बच्चे को निश्चित उम्र पर मनी बैक बेनिफिट मिलता है। जब बच्चा 18, 20, 22 और 25 साल का होता है, तब सम एश्योर्ड का एक हिस्सा उसे वापस मिलता है।

- 18, 20 और 22 वर्ष की उम्र पर सम एश्योर्ड का 20-20% वापस मिलता है।

- 25 साल की उम्र में शेष 40% राशि के साथ बोनस भी दिया जाता है।

यह मनी बैक प्लान बच्चों के भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में समय-समय पर फाइनेंशियल सपोर्ट देता है।

निवेश की सीमा क्या है?

इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड (बीमा राशि) 1 लाख रुपए तय की गई है। अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है, यानी आपकी वित्तीय स्थिति और इच्छानुसार आप इसमें जितना चाहें निवेश कर सकते हैं। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 25 साल होती है।

अगर पॉलिसीधारक की समय से पहले मृत्यु हो जाए?

यदि पॉलिसी अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को एक निश्चित अमाउंट का भुगतान किया जाता है। यह अमाउंट कुल प्रीमियम का कम से कम 105% होता है (कुछ शर्तों के अधीन), और यह राशि बीमा राशि और जमा बोनस से अधिक हो सकती है। यह एक सिक्योरिटी कवर देता है जिससे बच्चे और परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है।

क्या इस योजना पर लोन लिया जा सकता है?

जी हां, इस योजना के तहत पॉलिसी खरीदने के दो साल बाद, कुछ शर्तों के साथ लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यह लोन आप अपने बच्चे की पढ़ाई, शादी या अन्य जरूरी खर्चों के लिए ले सकते हैं। इससे आपको बिना पॉलिसी खत्म किए, जरूरत के समय धनराशि प्राप्त हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी