न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना सोचे समझे न बनें किसी के लोन के गारंटर, वरना भुगतना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

गारंटर बनना आसान नहीं, यह निर्णय आपके क्रेडिट स्कोर से लेकर भविष्य के लोन तक को प्रभावित कर सकता है। जानिए बिना सोचे-समझे गारंटर बनने के क्या हैं गंभीर नुकसान और कुछ फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 12:11:24

 बिना सोचे समझे न बनें किसी के लोन के गारंटर, वरना भुगतना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

किसी भी बैंक से लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ एक और चीज बहुत अहम होती है – गारंटर। अगर आप भी किसी दोस्त, रिश्तेदार या जान-पहचान वाले का गारंटर बिना गहराई से सोचे बन जाते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि यह फैसला आपके लिए भविष्य में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

गारंटर बनने का सीधा अर्थ यह है कि आपने उस व्यक्ति के लोन की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। यदि वह व्यक्ति समय पर किस्त नहीं चुका पाता और डिफॉल्टर घोषित हो जाता है, तो बैंक आपके पास भी कानूनी नोटिस भेज सकता है।

गारंटर बनने के संभावित नुकसान

लोन लेने वाले की जिम्मेदारी होती है कि वह समय-समय पर EMI चुका दे। लेकिन जब वह ऐसा नहीं कर पाता, तो इस चूक का सीधा असर गारंटर के क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। इस वजह से आपके लिए भविष्य में खुद लोन लेना मुश्किल हो सकता है और आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। इसलिए गारंटर बनने से पहले उधारकर्ता की आय, उसकी जिम्मेदारी और भुगतान क्षमता की पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

गारंटर बनना कोई हल्की जिम्मेदारी नहीं है। बैंक उस लोन को आपकी कुल क्रेडिट सीमा में जोड़कर देखता है। अगर कभी उधारकर्ता दिवालिया हो जाता है और कानूनी रूप से लोन से मुक्त हो जाता है, तो गारंटर को वह पूरा लोन ब्याज सहित चुकाना पड़ता है। साथ ही, जब तक लोन पूरी तरह चुका न जाए या बैंक आपको लिखित में मुक्त न करे, तब तक आप गारंटर की भूमिका से बाहर नहीं निकल सकते।

गारंटर बनने के फायदे भी हैं

हालांकि, यह भी सच है कि गारंटर बनने के कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं। यह आपके किसी करीबी की आर्थिक मदद करने का एक तरीका हो सकता है। यदि उधारकर्ता समय पर लोन चुकाता है और जिम्मेदारी से काम लेता है, तो आपके क्रेडिट स्कोर में भी सुधार हो सकता है। लेकिन इसके लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। यदि आप गारंटर बनने का मन बना रहे हैं, तो पहले खुद की वित्तीय स्थिति को अच्छी तरह परखें, सामने वाले की आर्थिक स्थिति जांचें, नियमित रूप से अपना क्रेडिट स्कोर ट्रैक करें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं