न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका

भारत में हिरासत में लिए जाने और मानहानि मामले में समन जारी होने के बीच ध्रुव राठी अब लंदन में प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। वह पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन करेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 17 Oct 2026 8:29:37

लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका

यूट्यूबर ध्रुव राठी अब लंदन पहुंच गए हैं। भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए ध्रुव राठी ने लंदन में भी मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अब इंटरनेशनल डंका बजने का समय आ गया है।" ध्रुव राठी 9 अक्टूबर को जर्मनी से भारत पहुंचे थे, लेकिन अगले ही दिन सुबह उन्हें गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, रात में उन्हें छोड़ दिया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी भारत आए थे। अब लंदन पहुंचने के बाद उन्होंने वहां भी प्रदर्शन की घोषणा की है। उनके इस ऐलान के बाद भारत में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी गतिविधियां लंदन तक पहुंच गई हैं।

भारत आने के बाद बढ़ती गईं ध्रुव राठी की मुश्किलें

ध्रुव राठी के भारत पहुंचने के बाद कई विवाद सामने आए। सबसे पहले उन पर आरोप लगाया गया कि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। इसके जवाब में ध्रुव राठी ने अपना पासपोर्ट दिखाकर इस आरोप पर सफाई दी। इसके बाद वर्ष 2018 के एक मानहानि मामले में दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी कर दिया। अदालत ने कहा कि ध्रुव राठी पिछले सात वर्षों से ऑस्ट्रिया में रह रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन भारतीय जनता पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के सदस्य विकास पांडे की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें राठी के खिलाफ नया समन जारी करने का अनुरोध किया गया था।

2018 के मानहानि मामले में अदालत ने क्या कहा?

अदालत ने 12 अक्टूबर को दिए अपने आदेश में कहा था, "उपलब्ध रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता पिछले कई वर्षों से आरोपी नंबर एक (राठी) को समन तामील कराने की कोशिश कर रहा है...।" इस मामले में शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता समक्ष शर्मा ने अदालत को बताया कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं। उनके अनुसार, राठी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे। इस तरह भारत में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी के आने के दौरान हिरासत में लिए जाने की घटना और पुराने मानहानि मामले में जारी समन की कार्रवाई भी चर्चा में रही। इसके बाद अब उन्होंने लंदन में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भी हुआ प्रदर्शन

भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का असर लंदन में भी देखने को मिला। वहां भारतीय उच्चायोग के सामने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मोदी सरकार के समर्थक भी वहां जुट गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी की गई। अब ध्रुव राठी ने लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने से जोड़ते हुए कहा कि अब इंटरनेशनल डंका बजने का समय आ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला