न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें, केंद्र सरकार ने दी चेतावनी

केंद्र सरकार ने चेतावनी जारी की है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देना खतरनाक हो सकता है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई घटनाओं के बाद जांच में जहरीले रसायन नहीं मिले, लेकिन विशेषज्ञों ने छोटे बच्चों में खांसी की दवा से परहेज की सलाह दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 9:21:34

2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें, केंद्र सरकार ने दी चेतावनी

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के मामलों के बाद कफ सिरप को लेकर केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देना खतरनाक हो सकता है। हाल ही में उठी चिंताओं के बाद केंद्र और राज्य एजेंसियों ने संयुक्त जांच की, जिसमें सिरप में जहरीले रसायनों की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।

बच्चों पर कफ सिरप का अंधाधुंध इस्तेमाल खतरनाक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डीजीएचएस ने स्पष्ट किया है कि छोटे बच्चों में खांसी की दवा का बिना डॉक्टर की सलाह के उपयोग गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। खासकर, दो साल से कम उम्र के बच्चों को यह सिरप बिल्कुल नहीं देना चाहिए।

जांच में नहीं मिले जहरीले रसायन

जांच टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि कफ सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) और एथिलीन ग्लाइकोल (EG) जैसे जहरीले तत्व मौजूद नहीं हैं। ये रसायन गंभीर किडनी डैमेज का कारण बन सकते हैं। मध्य प्रदेश में हुई जांच के दौरान नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की टीमों ने मौके पर जाकर परीक्षण किए।

राज्य प्राधिकरणों की मदद से कई कंपनियों के सिरप के सैंपल लिए गए। सभी नमूनों की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उनमें DEG या EG की मिलावट नहीं थी। मध्य प्रदेश के राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (SFDA) ने भी तीन अलग-अलग नमूनों की जांच कर इसी नतीजे की पुष्टि की।

राजस्थान में दो बच्चों की मौत से बढ़ी चिंता

राजस्थान में दो बच्चों की मौत को खांसी की दवा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जांच रिपोर्ट में साफ हुआ है कि जिस सिरप का इस्तेमाल किया गया था, उसमें प्रोपाइलीन ग्लाइकोल मौजूद नहीं था। आमतौर पर यही रसायन DEG या EG जैसे हानिकारक मिश्रण का स्रोत माना जाता है।

इसके अलावा, पुणे स्थित NIV ने बच्चों के ब्लड और CSF सैंपल की जांच की, जिसमें एक केस लेप्टोस्पाइरोसिस पॉजिटिव निकला। वहीं, पानी, मच्छर जनित रोग और श्वसन संबंधी सैंपलों की जांच फिलहाल जारी है।

डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन आधारित दवा को लेकर चेतावनी

जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित दवा डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन पर आधारित थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की दवाओं का बच्चों में इस्तेमाल करने की सिफारिश नहीं की जाती।

एनसीडीसी, एनआईवी, आईसीएमआर, एम्स नागपुर और राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारी इस जांच में शामिल हैं। फिलहाल सभी एजेंसियां मिलकर मौत के पीछे के वास्तविक कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला