न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट मालिकों को मिली थोड़ी राहत

1 जुलाई 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें आज से लागू हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 9:50:38

 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट मालिकों को मिली थोड़ी राहत

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर आम जनता और व्यापारिक संस्थानों को थोड़ी राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में संशोधन किया है। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपए की कटौती की गई है। यह नई दरें 1 जुलाई यानी आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत अब 1665 रुपए हो गई है।

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम घरों में इस्तेमाल होने वाला यह सिलेंडर पुरानी दरों पर ही उपलब्ध रहेगा, जो घरेलू बजट की उम्मीदों को फिलहाल राहत नहीं देता।

कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत

यह कटौती खासतौर पर उन होटलों, रेस्टोरेंट्स, ढाबों और व्यावसायिक रसोइयों के लिए राहत बनकर आई है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं। महंगाई के इस दौर में ऐसे व्यावसायिक संस्थानों को सिलेंडर की कीमत में आई यह गिरावट थोड़ी साँस लेने का मौका दे सकती है।

लगातार हो रहा है बदलाव

बता दें कि 1 जून को भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 24 रुपए की कटौती की थी। उस समय दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1723.50 रुपए का हो गया था, जबकि पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपए थी। यानी दो महीनों में कुल मिलाकर ग्राहकों को लगभग 82.50 रुपए की राहत मिल चुकी है।

हर महीने की जाती है समीक्षा


तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ये संशोधन अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की स्थिति और अन्य बाजार कारकों के आधार पर तय किए जाते हैं। मई 2024 में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। लगातार हो रही इस कटौती को देख कर लगता है कि फूड इंडस्ट्री और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल