न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ASEAN समिट में PM मोदी नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रंप के सामने आने से कतरा रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ASEAN समिट में मलेशिया नहीं जाएंगे और वर्चुअली हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने मोदी पर ट्रंप के सामने आने से कतरा रहे होने का आरोप लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 12:23:35

ASEAN समिट में PM मोदी नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रंप के सामने आने से कतरा रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार मलेशिया में आयोजित ASEAN समिट में शारीरिक रूप से हिस्सा नहीं लेंगे और वर्चुअली सम्मलेन में शामिल होंगे। इस फैसले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने आने से बचना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले मोदी ने मिस्र में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए निमंत्रण को भी इसी कारण ठुकरा दिया था।

मलेशिया की ओर से प्रधानमंत्री ट्रंप को ASEAN समिट में शामिल होने के लिए दो दिन के दौरे पर कुआलालंपुर आमंत्रित किया गया है।

जयराम रमेश ने क्या कहा?

जयराम रमेश ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री मोदी कुआलालंपुर सम्मेलन में जाएंगे या नहीं। अब यह लगभग तय है कि वे वहाँ शारीरिक रूप से नहीं जाएंगे। इसका मतलब यह है कि कई विश्व नेताओं से मिलने, तस्वीरें खिंचवाने और विश्वगुरु के रूप में खुद को प्रस्तुत करने के अवसर उनसे छिन गए।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के समिट में नहीं जाने की वजह स्पष्ट है: वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नहीं आना चाहते। रमेश ने याद दिलाया कि कुछ हफ़्ते पहले मिस्र में आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन में मोदी ने इसी वजह से भाग नहीं लिया।

कांग्रेस की तीखी टिप्पणी

कांग्रेस नेता ने लिखा कि सोशल मीडिया पर ट्रंप की तारीफ़ में संदेश पोस्ट करना अलग बात है, लेकिन उनके सामने आमने-सामने होना अलग बात है। ट्रंप ने 53 बार ऑपरेशन सिंदूर रोकने का दावा किया और पांच बार कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का वादा किया। यह पीएम मोदी के लिए जोखिम भरा हो सकता है। रमेश ने इसे मजाकिया अंदाज में जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शायद पुराने बॉलीवुड गाने “बच के रहना रे बाबा, बच के रहना” को याद कर रहे होंगे।

ASEAN समिट का कार्यक्रम

दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (ASEAN) की बैठकें 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होंगी। मलेशिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ ASEAN समूह के वार्ता साझेदार देशों के कई नेताओं को आमंत्रित किया है। ट्रंप 26 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा के लिए कुआलालंपुर पहुंचेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत