न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MAYDAY… MAYDAY… MAYDAY…! प्लेन क्रैश से पहले पायलट क्यों चिल्लाता है ये शब्द? जान लीजिए इसका मतलब

अहमदाबाद में हुआ बड़ा विमान हादसा, टेक-ऑफ के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैशी। पायलट ने MAYDAY कॉल दी थीी। जानिए क्या होती है मेडे कॉल और क्यों बनती है यह किसी विमान में आखिरी चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 4:53:38

MAYDAY… MAYDAY… MAYDAY…! प्लेन क्रैश से पहले पायलट क्यों चिल्लाता है ये शब्द? जान लीजिए इसका मतलब

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक विमान हादसे में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की लिस्ट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है, जिससे इस हादसे की गंभीरता और अधिक बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि यह दिल दहला देने वाला हादसा टेक-ऑफ के ठीक तुरंत बाद हुआ और किसी भी यात्री को जान बचाने का मौका नहीं मिल सका।

इस दुर्घटना के पीछे असली वजह क्या थी, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक विमान के क्रैश होने से ठीक पहले पायलट ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को रेडियो पर इमरजेंसी सिग्नल भेजा था, जिसमें उसने ‘MAYDAY’ कॉल दी थी, जो एक गंभीर संकट की सूचना मानी जाती है।

विमान हादसे को लेकर DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की ओर से प्रारंभिक जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट के अनुसार विमान ने दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के कुछ सेकंड बाद ही विमान ने नजदीकी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी। इसके बाद अचानक रेडियो पर कोई सिग्नल प्राप्त नहीं हुआ और चंद मिनटों के भीतर विमान क्रैश होकर नीचे गिर गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये MAYDAY कॉल क्या होती है और इसे किस स्थिति में दिया जाता है?

MAYDAY Call क्या होती है और कब दी जाती है?

जानकारों के मुताबिक, हादसे के ठीक पहले एयर इंडिया की फ्लाइट के पायलट ने इमरजेंसी रेडियो सिग्नल – MAYDAY कॉल – दी थी, लेकिन इसके बाद फ्लाइट रेडियो से पूरी तरह शांत हो गई। दरअसल, MAYDAY कॉल एक इंटरनेशनल इमरजेंसी मैसेज होता है, जिसे केवल अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में उपयोग किया जाता है। जैसे कि विमान के एक या अधिक इंजन फेल हो जाना, फ्लाइट में आग लग जाना, हाईजैक की स्थिति बन जाना, या हवा में किसी अन्य विमान से टकराने का बड़ा खतरा होना।

ऐसी जानलेवा स्थिति में पायलट लगातार तीन बार रेडियो पर बोलता है – “MAYDAY MAYDAY MAYDAY”। यह कॉल उस क्षण के लिए किसी भी मजाक या सामान्य वार्तालाप से ऊपर मानी जाती है, और नजदीकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल, अन्य विमानों और फ्लाइट क्रू के लिए यह एक संकेत होता है कि विमान गंभीर संकट में है और उसे तत्काल सहयोग की आवश्यकता है।

MAYDAY कॉल के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं?

जब कोई विमान MAYDAY कॉल देता है, तो इसके बाद पायलट उपलब्ध समय में विमान की स्थिति और खतरे की गंभीरता को एटीसी से साझा करता है। इससे एटीसी तुरंत हरकत में आकर संबंधित एयरपोर्ट अथवा रेस्क्यू सिस्टम को अलर्ट पर ले आता है।

इस स्थिति में कंट्रोल रूम की ओर से हर आपातकालीन संसाधन सक्रिय कर दिया जाता है – जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी। रनवे को तत्काल खाली कराया जाता है और आस-पास के विमानों को निर्देश दिया जाता है कि वो दूरी बनाए रखें। यह पूरी प्रक्रिया बेहद तेजी से की जाती है ताकि संकटग्रस्त विमान को बचाया जा सके। लेकिन दुर्भाग्यवश, अहमदाबाद हादसे में MAYDAY कॉल के कुछ सेकंड बाद ही विमान क्रैश हो गया और कोई भी यात्री बच नहीं सका।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं