न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या इस साल से आपका बच्चा जाएगा पहली बार स्कूल, इस तरह करें उन्हें तैयार

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्कूल जाने से पहले बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 04 Jan 2023 1:54:03

क्या इस साल से आपका बच्चा जाएगा पहली बार स्कूल, इस तरह करें उन्हें तैयार

साल 2023 शुरू हो चुका हैं और अभी से प्ले स्कूल में बच्चों के एडमिशन होना शुरू हो गए हैं। आपका बच्चा भी थोडा बड़ा हो गया हैं और आप भी बच्चे को स्कूल में डालने की सोच रहे हैं, तो जरूरी हैं कि आप बच्चे को इसके लिए पहले से तैयार करें। जी हां, बच्चे को पहली बार स्कूल में भेजने के ल‍िए उसे मानस‍िक रूप से तैयार करना भी जरूरी है। जब बच्चे की स्कूल जाने की उम्र होती है और वे पहली बार स्कूल जाते हैं तो उन्हें कई ऐसी बातें सिखानी चाहिए जो उनके और आपके दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्कूल जाने से पहले बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

will your child go to school for the first time from this year prepare them in this way,mates and me,relationship tips

खुद की साफ-सफाई

बेशक बच्चे जब छोटे होते हैं तो हमें ही उनका पूरा ध्यान रखना होता है, लेकिन जैसे-जैसे वह समझदार होते जाते हैं वैसे-वैसे उनमें खुद की साफ-सफाई की आदत डेवलप करवाना आपका पहला कर्तव्य है। आप अपने बच्चे को टॉयलेट और वॉशरूम के बाद खुद को क्लीन करना सिखाएं। इसके अलावा उन्हें साफ सफाई ना रखने से होने वाले इन्फेक्शन के बारे में भी बताएं।

बच्चे को खुद खाना लेना स‍िखाएं


अक्सर जब बच्चे पहली बार स्कूल में जाते हैं, तो पूरे द‍िन उनके व्यवहार में च‍िड़च‍िड़ापन और गुस्सा भरा होता है। कारण है भूखा रहना। बच्चे अचानक से अपनी आदतों को नहीं बदल पाते। ज्यादातर बच्चों को मां या पापा ही घर पर खाना ख‍िलाते हैं। स्कूल में जाकर बच्चे खुद से या टीचर के हाथों खाना खाने के ल‍िए तैयार नहीं होते और परेशान हो जाते हैं। बच्चों को घर पर खुद से खाना लेने की आदत डालें ताक‍ि उन्हें इसकी आदत हो।

will your child go to school for the first time from this year prepare them in this way,mates and me,relationship tips

बच्चे का रूटीन बनाएं

बच्चे को स्कूल भेजने से पहले उसे वहां के रूटीन के मुताब‍िक ढालें। बच्चे को सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। फ‍िर तय समय तक कुछ एक्ट‍िव‍िटीज के बाद बच्चे को खाने के ल‍िए कुछ दें और फ‍िर एक जगह ब‍िठाकर खेल ख‍िलाएं। शुरुआत में बच्चे प्लेग्रुप में जाते हैं और वहां पढ़ाई के बजाय बच्चे को स्कूल जाने की आदत बनाने पर जोर द‍िया जाता है। अगर बच्चा पहले से ही उस रूटीन में ढल जाएगा, तो स्कूल जाने के दौरान उसे परेशानी नहीं होगी।

बच्चे को खुद से करने दें अपने काम


पहली बार स्कूल जाने वाले बच्चे माता-प‍िता को याद करते हैं। इसका कारण है क‍ि बच्चों को अपना काम खुद से करने की आदत नहीं होती। पहली बार स्कूल जाकर उन्हें अपनी बात रखने में ह‍िचक‍िचाहट महसूस होती है। इसी कारण से बच्चे डर जाते हैं और उन्हें एंग्जाइटी या तनाव महसूस होता है। ये उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इस समस्या से बचने के ल‍िए बच्चों को अपना काम खुद करने की आदत डालें। उन्हें भोजन खाना या टॉयलेट जाने का तरीका स‍िखा दें। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी नहीं होगी।

will your child go to school for the first time from this year prepare them in this way,mates and me,relationship tips

थैंक्यू और सॉरी बोलना सिखाएं

अपने बच्चों को सिखाएं कि बड़ों का आदर करें। उनमें थैंक्यू बोलने की आदत डालें। उन्हें सिखाएं कि जब आपको कोई चीज़ देता है या आप किसी से कुछ लेते हैं तो थैंक्यू जरूर कहें। साथ ही अपनी गलती पर सॉरी बोलना भी सिखाएं। बच्चों को सोशल सर्कल की अहमियत बताएं। इससे उनमें सभी से घुल-मिल कर रहने की आदत बनेगी।

बच्चे को स्कूल के वातावरण के बारे में बताएं


बच्चे को पहली बार स्कूल जाकर असहज महसूस न हो उसके ल‍िए जरूरी है क‍ि बच्चे को पहले से स्कूल के वातावरण के बारे में पूरी जानकारी होनी चाह‍िए। उसे बताएं क‍ि क‍िस तरह वहां जाकर सभी बच्चे एक-दूसरे के साथ समय ब‍िताते हैं, वहां मौजूद टीचर बच्चों को नए-नए गेम्स खिलाती हैं और तमाम पॉज‍िट‍िव ब‍िन्दुओं को बच्चों के सामने उजागर करें। इससे बच्चे स्कूल जाने के ल‍िए उत्सुक होंगे और वहां खुश होकर जाना चाहेंगे।

बच्चे के साथ प्रैक्ट‍िस करें

स्कूल के वातावरण में बच्चे को ढलने में समय लगेगा। लेक‍िन उसे मानस‍िक रूप से तैयार करने के ल‍िए बच्चे के साथ प्रैक्ट‍िस कर सकते हैं। ज‍िस तरह स्कूल में सुबह प्रेयर्स फ‍िर एक्ट‍िव‍िटी, ब्रेक और खेल आद‍ि होता है। ठीक उसी तरह घर पर भी बच्चों के साथ कलर‍िंग करें, उन्हें एक्ट‍िव‍िटीज दें और तय समय तक कुछ एक्ट‍िव‍िटीज करवाएं। इससे बच्चे को स्कूल जाकर समस्या नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत