न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रात 12 बजे के बाद पुरुष क्यों हो जाते हैं ज्यादा रोमांटिक? हार्मोन्स का है बड़ा असर

रात के 12 बजे के बाद पुरुष अचानक रोमांटिक क्यों हो जाते हैं? जानिए हार्मोन्स, टेस्टोस्टेरोन, मेलाटोनिन और बॉडी क्लॉक का असर और क्यों देर रात मूड और इमोशंस बदलते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 8:08:38

रात 12 बजे के बाद पुरुष क्यों हो जाते हैं ज्यादा रोमांटिक? हार्मोन्स का है बड़ा असर

दिनभर की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच, जब रात का समय आता है, तो इंसान अक्सर अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक और प्यार भरे पल बिताने के लिए सहज महसूस करता है। खासकर रात के 12 बजे के बाद, पुरुषों में अचानक रोमांटिक मूड देखने को मिलता है। यह केवल आदत नहीं है, बल्कि इसके पीछे शरीर के हार्मोन्स और बॉडी क्लॉक का बड़ा हाथ है। आइए समझते हैं कि रात में पुरुषों का मूड अचानक क्यों बदल जाता है।

हार्मोन्स और बॉडी क्लॉक का असर

हमारे शरीर में हार्मोन्स का स्तर दिन और रात के हिसाब से बदलता रहता है, जिसे सर्कैडियन रिदम या बॉडी क्लॉक कहा जाता है। एंडोक्राइनोलॉजी सोसाइटी के अनुसार, पुरुषों का प्रमुख सेक्स रिलेटेड हार्मोन टेस्टोस्टेरोन सुबह के समय सबसे ज्यादा सक्रिय होता है। यही कारण है कि सुबह का समय ऊर्जा और एक्टिविटी से भरा होता है।

दिनभर की थकान और व्यस्तता के बाद रात में शरीर रिलैक्स होने लगता है। जर्नल ऑफ न्यूरोसाइकोफार्माकोलॉजी (LWH) में प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि नींद आने से पहले शरीर में गोनैडोट्रॉफिन हार्मोन्स (LH, FSH) में उतार-चढ़ाव होते हैं, जो मूड और इमोशंस पर असर डाल सकते हैं।

टेस्टोस्टेरोन और रात का मूड


हालांकि टेस्टोस्टेरोन का उच्चतम स्तर सुबह होता है, लेकिन रात में भी यह हार्मोन पूरी तरह कम नहीं होता। कुछ स्टडीज में पाया गया है कि रात के समय इसमें हल्का उतार-चढ़ाव होने से पुरुषों में प्यार और आकर्षण की भावना जाग सकती है।

साइंस डायरेक्ट में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, रात में नींद लाने वाला हार्मोन मेलाटोनिन सक्रिय हो जाता है। मेलाटोनिन शरीर को शांत करता है, थकान कम करता है और तनाव घटाता है। इसी सहजता के चलते पुरुष अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत या नज़दीकी पलों का आनंद लेने के लिए तैयार रहते हैं।

शांत माहौल का योगदान

रात के 12 बजे के बाद का समय शांति और सुकून से भरा होता है। घर में शोर-शराबा कम होता है, काम की चिंता नहीं रहती और माहौल पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अनुकूल बन जाता है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार, तनाव कम होने पर ऑक्सीटोसिन (लव हार्मोन) का स्तर बढ़ता है, जो रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

दिनभर की थकान रात में रिलैक्सेशन में बदल जाती है और यह इमोशनल कनेक्शन को बढ़ाती है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, नींद से ठीक पहले का समय कई लोगों के लिए सबसे ज्यादा इमोश्नल होता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह केवल हार्मोन का खेल नहीं है, बल्कि मानसिक स्थिति भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि कई कपल्स देर रात लंबी बातचीत या रोमांटिक पलों का लुत्फ उठाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत