न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...जब बच्चा अपने पहले क्रश के बारे में बताए, तो घबराएं नहीं, ऐसे करें हैंडल

बतौर पैरेंट हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्कूल लाइफ के दौरान किसी से प्यार-व्यार के पचड़े में न पड़े। पर अक्सर होता वही है, जो हम ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 8:01:19

...जब बच्चा अपने पहले क्रश के बारे में बताए, तो घबराएं नहीं, ऐसे करें हैंडल

बतौर पैरेंट हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्कूल लाइफ के दौरान किसी से प्यार-व्यार के पचड़े में न पड़े। पर अक्सर होता वही है, जो हम दिल से नहीं होने की दुआ करते हैं। एक दिन स्कूल से आने के बाद आपका बच्चा आपसे कुछ सकुचाते, कुछ उत्साह में, पर बड़ी ही मासूमियत के साथ यह बताता है कि वह किससे प्यार करता/करती है।

आपको यह सुनते ही तुरंत झटका लगता है। आप भले ही उसकी बातों को आधे-अधूरे मूड से सुन रहे होते हैं, पर यह वाली बात आपको अलर्ट कर देती है। आप तुरंत अपने बच्चे पर सवालों की बौछार करने लग जाते हैं। कई पैरेंट्स तो इस तरह की बात करने के लिए बच्चों को करारी डांट भी लगा देते हैं। पर सच तो यह है कि यह सुनकर आप चाहे जितने भी असहज महसूस करते हों, पर आपको ओवर रिऐक्ट नहीं करना चाहिए।

शांत दिमाग़ से उनकी सारी बातों को सुनें। ऐसा होना बड़ा ही सामान्य है। विशेषज्ञों की मानें तो बच्चे पांच या छह साल की छोटी उम्र से ही अपने क्लासमेट्स की तरफ़ आकर्षित होना शुरू हो जाते हैं। तो यदि आपका बच्चा अपने क्रश के बारे में बताए तो उसे विश्वास में लेते हुए बातचीत शुरू करें।

child,first crush,school,parents,children,love at first sight,classmates,relationship news in hindi

सबसे पहले अपने पुराने दिनों को याद करें और सहज रहें

आपका बच्चा जो आपसे आज कह रहा है, उसी तरह की भावना आपके मन में बचपन में डेवलप हुई थी। यह अलग है कि आप मम्मी और पापा से इतना डरते थी कि जानते थे कि इस बारे में बात करने की क्या सज़ा मिल सकती है। आपका बच्चा मासूमियत से अपनी बात बता रहा है तो उसे सुनें। उसे पूरी बात बताने के लिए प्रोत्साहित करें।

बेशक, अंदर ही अंदर आपको हंसी आ रही होगी या फिर बहुत ज़्यादा ही चिंता हो रही होगी, पर उसे ज़ाहिर न करें। पूरी बात पता चलने के बाद आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि सबकुछ ठीक ठाक है। अगर आपने उसे डांटा तो आप उसके मन में उस क्लासमेट के प्रति लगाव को बढ़ा देंगे। वह आपसे चीज़ें छुपाने लगेगा। उसे लगेगा कि किसी के प्रति आकर्षित होना कोई ग़लत बात है, जो पैरेंट्स से नहीं करनी चाहिए।

child,first crush,school,parents,children,love at first sight,classmates,relationship news in hindi

बच्चे को समझाएं कि क्या सही है और क्या ग़लत

बच्चे को बताएं कि दोस्तों के प्रति लगाव होने में कोई ग़लत बात नहीं है। सारे दोस्त एक-दूसरे के प्रति लगाव महसूस करते हैं। वे साथ खेल सकते हैं, पर एक-दूसरे को किस नहीं कर सकते। हां, उन्हें अपने इस ख़ास फ्रेंड के बारे में सारी चीज़ें आपके साथ शेयर करनी होगी। वे एक-दूसरे के फ्रेंड हैं, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं। अगर कोई दोस्त उन्हें इस तरह से चिढ़ाए तो वे तुरंत आपको आकर बता दें।

अगर आपका बच्चा किसी दूसरे बच्चे की ओर एकतरफ़ा आकर्षण महसूस कर रहा हो तो भी उसे समझाएं। उसे बताएं कि अगर सामने वाला उससे दोस्ती नहीं रखना चाहता तो आपको ज़बर्दस्ती उससे दोस्ती रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हमें दूसरे व्यक्ति की भावनाओं की क़द्र करनी चाहिए। हो सकता है थोड़ा और बड़ा होने के बाद आपका बच्चा रिजेक्शन का सामना करे, उस केस में भी उसे दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सिखाएं। ज़बर्दस्ती किसी की दोस्ती और प्यार हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

child,first crush,school,parents,children,love at first sight,classmates,relationship news in hindi

बच्चों को डराएं नहीं, पर बहुत ज़्यादा प्रोत्साहित भी न करें

अक्सर यह देखा जाता है कि लड़कों के माता-पिता को जब उनके बच्चे उस लड़की के बारे में बताते हैं, जिसकी ओर आकर्षण महसूस करते हैं, तब माता-पिता चटखारे लेकर सुनते हैं। हंसते हैं, बच्चे को चिढ़ाते हैं। पर आपका यह व्यवहार बच्चे को ग़लत संदेश देगा। उन्हें लगेगा कि उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे आपको गर्व महसूस हो रहा है। जिस तरह बच्चों को डराना ग़लत है, डांटना ग़लत है, उसी तरह केवल इसलिए कि वह लड़का है, हल्के में लेना भी उतना ही ग़लत है। आपको मामले को संवेदनशीलता के साथ हैंडल करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर