न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या वजह बनती हैं कि लोग होते हैं उम्र में बड़े पार्टनर की ओर आकर्षित?

आपने कई ऐसी रिलेशनशिप देखी होगी जिसमें दोनों पार्टनर के बीच उम्र का बड़ा अंतर दिखाई देता हैं जो कि आज के समय में सामान्य बात हो चुकी हैं, खासतौर से बॉलीवुड में। कई लोग अपने से बड़ी उम्र के पार्टनर की ओर आकर्षित होते हैं जिसमें कुछ गलत नहीं हैं बल्कि इसके पीछे कई कारण होते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jul 2022 11:16:36

क्या वजह बनती हैं कि लोग होते हैं उम्र में बड़े पार्टनर की ओर आकर्षित?

आपने कई ऐसी रिलेशनशिप देखी होगी जिसमें दोनों पार्टनर के बीच उम्र का बड़ा अंतर दिखाई देता हैं जो कि आज के समय में सामान्य बात हो चुकी हैं, खासतौर से बॉलीवुड में। कई लोग अपने से बड़ी उम्र के पार्टनर की ओर आकर्षित होते हैं जिसमें कुछ गलत नहीं हैं बल्कि इसके पीछे कई कारण होते हैं। केवल लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी ऐसा होता हैं। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको अपने हम उम्र की जगह अपने से बड़े लोगों के साथ दोस्ती ज्यादा पसंद आई हो। आज इस कड़ी में हम आपको इसके पीछे के कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

attraction towards old partner,relationship

रिश्ते में समझदारी

लड़का हो या लड़की, अक्सर अपने से बड़े उम्र के पार्टनर की ओर आकर्षित होते हैं। रिश्ते में उम्र के फासले की एक वजह ये होती है कि उम्र में बड़े पार्टनर में लोग आत्मविश्वास देखते हैं, जिससे पार्टनर का अच्छा इम्प्रेशन बनता है। बड़े उम्र का पार्टनर अपने साथी को अच्छे से समझ पाता है। उनके बर्ताव को समझकर मैच्योरिटी दिखाते हुए रिश्ते को निभाते हैं। ऐसे में रिश्ते में स्थिरता बनी रहती है।

फाइनेंशियल स्टेबिलिटी

ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि शादी के बाद वो अपने जीवन को अच्छी तरह से जी सकें। इसके लिए फाइनेंशियल स्टेबिलिटी जरूरी होती है। उम्र में बड़े पुरुष अधिकतर फाइनेंशली इंडिपेंडेंट होते हैं। ऐसे में महिलाएं खुद के वैवाहिक जीवन को उनके साथ सिक्योर मानती हैं। इसलिए वे अपने से बड़े पार्टनर को पसंद करती हैं।

केयर करना

रिलेशनशिप में अगर कपल की उम्र समान होती है, तो उनमें विचारों का मतभेद कम होता है। एक दूसरे को समझने की क्षमता कम होती है। लेकिन बड़े उम्र का पार्टनर समझदारी दिखाता है और अपने साथी के प्रति अधिक केयरिंग होता है। वह रिश्ते को अधिक गंभीरता से लेता है। साथी की उम्र कम होने पर वह उसे मैच्योरिटी से अपनी बात को समझा पाता है।

attraction towards old partner,relationship

रिलेशनशिप को लेकर सीरियस होते हैं

लड़कियों को बड़े लड़के पसंद आने के पीछे एक कारण यह भी है कि मैच्याेर लड़के रिश्तों के प्रति सीरियस होते हैं। वो कॉलेज बॉय की तरह केवल डेटिंग नहीं कर रहे होते हैं बल्कि फ्यूचर काे ध्यान में रखते हुए रिलेशनशिप में पड़ते हैं। यह समझदारी उनके बातों में भी दिखती हैं, जो लड़कियों को सबसे ज्यादा इम्प्रेस करती है। उनमें हर रिश्ते को संभालने की खूबी होती है। कई रिसर्च में भी यह पाया गया है कि बड़े उम्र के लड़के अपने पार्टनर को ज्यादा खुश रखते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे कपल्स में लड़ाई भी कम देखने को मिलती है। इसी वजह से लड़कियाें को बड़ी उम्र की लड़के जीवन-साथी के रूप में पसंद होते हैं।

अनुभव दिखाता हैं कमाल

लड़के ज्यादातर काम के सिलसिले में तमाम जगहों को एक्सप्लोर करते हैं, कई तरह के लोगों से मिलते हैं, ऐसे में उन्हें हर तरह के काम का अच्छा अनुभव हो जाता है। लड़कियों को लगता है कि उम्र में बड़ा लड़का उनसे ज्यादा अनुभवी होगा, तो वो उनके तमाम फैसलों में मददगार हो सकता है। इसलिए लड़कियां अनुभवी लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं।

फैमिली पहली प्रायोरिटी होती है

जैसा कि बड़े उम्र के पुरुष मैच्योर होते हैं। कॉलेज लाइफ, दोस्तों के ग्रुप और डेटिंग से निकले हुए समय हो चुका होता है। तो उसके बाद उनका फोकस करियर और फैमिली रहता है। जो लड़के अपनी फैमिली को प्रायोरिटी देते हैं, वो लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। इसलिए यह वजह भी लड़कियां बड़े लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं।

attraction towards old partner,relationship

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का डर कम

पार्टनर अगर उम्र में बड़ा होता है तो उस के धोखा देने की संभावना कम हो जाती है। उम्र में छोटे पार्टनर को डेट करने वाला साथी रिश्ते से संतुष्ट रहता है। वहीं खुद बड़ी उम्र में होने के कारण उनके लिए एक साथ दो लोगों को डेट करने की संभावना कम ही रहती है। ऐसे में कम उम्र का साथी रिलेशनशिप में सिक्योर महसूस करता है। वह अपने बड़े पार्टनर पर भरोसा करते हैं।

फैसले फैमिली को ध्यान में रख कर लेते हैं

उम्र में एक पड़ाव पर आकर पुरुष अपने निर्णय खुद लेते हैं । इसलिए वे कोई भी फैसला लेने से पहले दस बार सोचते हैं। उनका कोई भी फैसला बचपने में लिया हुआ नहीं होता है। साथ ही वे परिवार को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लेते है। बड़ी उम्र के पुरुषों की यह खूबी भी लड़कियों को खासा प्रभावित करती है। लड़कियों की लड़कों से चाहत भी यही होती है कि वो कुछ भी करें तो अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए करें। बस लड़कों की यही खूबी लड़कियों को झट से इम्प्रेस कर लेती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज