न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रिज की सफाई करना नहीं है आसान, इन तरीकों से करें यह काम

हांलाकि फ्रिज की सफाई करना लोगों को झंझट का काम लगता है जिसके चलते वे इसे करने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से फ्रिज की सफाई आसान होगी। तो आइये जानते हैं किस तरह करें फ्रिज की सफाई...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 5:16:28

फ्रिज की सफाई करना नहीं है आसान, इन तरीकों से करें यह काम

अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि भोजन स्वस्थ हो और इसके लिए बोजन के इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें साफ-सुथरी होनी चाहिए। घर में कई उपकरण हैं जिन्हें भोजन के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं और इन्ही में से एक हैं फ्रिज जिसमें खाना स्टोर किया जाता हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर फ्रिज की सफाई की जाए ताकि उससे गंध ना आए और खाना सुरक्षित रहें। हांलाकि फ्रिज की सफाई करना लोगों को झंझट का काम लगता है जिसके चलते वे इसे करने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से फ्रिज की सफाई आसान होगी। तो आइये जानते हैं किस तरह करें फ्रिज की सफाई...

ways to clean fridge,household tips

फ्रिज का दरवाजा साफ करें

फ्रिज के दरवाजे को आप किसी ऐसे सॉल्यूशन से धोएं जिससे उस पर निशान न पड़ सकें। वह देखने में गंदा न लग सके। इसके लिए आपको विनेगर और डिश वाश जेल को एक साथ मिला कर एक सॉल्यूशन तैयार कर लेना है। उससे फ्रिज का दरवाजा साफ करें। इसके बाद साफ कपड़े से फ्रिज के दरवाजे को पोंछ लें।

जिद्दी दागों को ऐसे करें साफ

अगर फ्रिज में कोई सब्जी गिर गई है या इसके द्वारा कोई जिद्दी दाग आपके फ्रिज में लग जाता है तो एक चम्मच विनेगर में बेकिंग सोडा मिक्स कर लें और कुछ समय के लिए छोड़ दें ताकि वह अच्छे से मिक्स हो सके। इसके बाद इस सॉल्यूशन को उन दागों पर लगाएं और उन्हें बाद में एक साफ स्पोंज को पानी में डूबा कर साफ कर लें।

गैस्केट को ऐसे करें साफ

गैसकेट को साफ करने के लिए विनेगर में थोड़ा सा पानी मिलाएं और एक अच्छा सा सॉल्यूशन बना लें। इसमें एक कपड़ा डुबो कर गैसकेट को वाइप करें और फिर किसी साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद आप एक ब्रश पर लेमन एसेंशियल ऑयल लगा कर इस भाग पर लगा दें ताकि उसकी रबर पर कोई प्रभाव न पड़े। इससे रबर वैसी की वैसी ही बनी रहेगी।

ways to clean fridge,household tips

सभी सेक्शन को करें साफ

आपको फ्रिज के सभी अलग अलग भागों को एक साबुन के सॉल्यूशन से अच्छे से क्लीन करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले फ्रिज की सभी ट्रे और ड्रॉवर्स को एक साबुन के सॉल्यूशन में डाल दें और उन्हें कुछ समय तक ऐसे ही भीगते हुए रहने दें। इसके बाद उन्हें अच्छे से साफ कर लें। सॉल्यूशन में डालने के बाद आप इन्हें डिश वाश जेल के साथ भी धो सकती हैं और इसके बाद या तो उन्हें सूखने के लिए रख दें या फिर उन्हें किसी टिश्यू से वाइप कर लें।

इंटीरियर और एक्सटीरियर करें साफ

फ्रिज के इंटीरियर और एक्सटीरियर को साफ करने के लिए आपको एक कटोरे में डिश वाश जेल में पानी मिला कर एक सॉल्यूशन तैयार कर लेना है। एक स्पोंज को इस सॉल्यूशन में डाल कर सारे फ्रिज को साफ करें। फ्रिज के बाहर भी कई बार बहुत दाग धब्बे लग जाते हैं। इसलिए इसे भी ध्यान से साफ करना न भूलें। इसके बाद एक साफ कपड़े से सारे झागों को पोंछ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत